टाटा मोटर्स ने बीते रविवार को फेस्टिवल के दौरान अपनी बेहद पॉपुलर मिनी एसयूवी TATA PUNCH का स्पेशल एडिशन कैमो पेश किया है। गाड़ियां बनाने वाली घरेलू कंपनी टाटा मोटर्स ने इसे एक्सशोरूम कीमत 8,44900 रुपये (दिल्ली) में पेश किया है।इस कार में एक्स्ट्रा फीचर और सुविधाएं जोड़ी गई हैं। त्योहार के दौरान कंपनी ने अपनी बिक्री को और तेज करने के इरादे से यह नया एडिशन लॉन्च किया है। टाटा पंच अपने सेगमेंट में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे सुरक्षित कार है। यह कार सीएनजी के साथ भी उपलब्ध है।
10.25-इंच इन्फोटेन्मेंट सिस्टम लगा है
खबर के मुताबिक, कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इसमें 10.25-इंच इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले आदि सुविधाएं शामिल हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी की तरफ से कहा गया है कि बाजार में आने के बाद से ही पंच को इसके शानदार डिजायन, बेहतरीन प्रदर्शन, सुरक्षा के लिए काफी सराहना मिली है। ग्राहकों की भारी मांग पर हम पंच का सीमित कैमो एडिशन लेकर आए हैं। टाटा पंच को भारत का सबसे सुरक्षित सब-कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) माना जाता है। इसे साल 2021 ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी स्टैंडर्ड्स में 5 स्टार रेटिंग मिली है।
कार का इंजन
टाटा पंच के कैमो एडिशन में आपको 1.2 लीटर रिवोट्रोन पेट्रोल इंजन लगा है। इंजन की कैपिसिटी 1199cc, 3 सिलिंडर की है। इसका इंजन पेट्रोल पर 87.8PS का मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है और 115nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी पर इसका इंजन 73.5PS का मैक्सिमम पावर देता है और 103nm का पीकटॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल/5-स्पीड एएमटी और 5-स्पीड मैनुअल बेस्ड है। टाटा मोटर्स नई टाटा पंच कैमौ एडिशन पर ग्राहकों को 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी भी ऑफर कर रही है।
पंच की साइज समझिए
टाटा पंज कैमो एडिशन की लंबाई 3827mm, चौड़ाई 1742mm और ऊंचाई 1615mm है। कार का व्हील बेस 2445mm है, जबकि ग्राउंड क्लियरेंस 187mm है। बूट स्पेस 5-स्पीड मैनुअल/5-स्पीड एएमटी वेरिएंट में 366 लीटर, 319 लीटर और 5-स्पीड मैनुअल सीएनजी वेरिएंट में 210 लीटर है। कार की फ्यूल कैपिसिटी की बात करें तो पेट्रोल के लिए 37 लीटर की क्षमता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...