Google Analytics Meta Pixel हिंदी दिवस पर विशेष: विदेशों में बैठे भारतीय परिवार घरों में तो हिंदी में ही बोलते हैं... - Ekhabri.com

हिंदी दिवस पर विशेष: विदेशों में बैठे भारतीय परिवार घरों में तो हिंदी में ही बोलते हैं…

अशोक मधुप (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

आज हिंदी दिवस है। हिंदी भाषी अपने- अपने स्तर से हिंदी को बढ़ाने और बचाए रखने में लगे हैं। विदेशों में काम करने वाले भारतीय परिवार अपने घर में हिंदी को जिंदा रखे हैं। भले ही उनकी कामकाज और घर से बाहर की बोलचाल की भाषा अंग्रेजी हो किंतु घर में तो हिंदी में ही बातचीत होती है।


आजकल मैं अमेरिका में बड़े बेटे अंशुल के पास हूं। अंशुल यहां पिछले लगभग 15 साल से रह रहा है।यहां अमेरिका में पैदा हुई अंशु और उसकी पत्नी शिल्पी के पास तीन बेटियां हैं। ऐसे ही लाखों भारतीय परिवार अमेरिका बसे हैं। यहां बसे इन भारतीय परिवार की कामकाज की भाषा अंग्रेजी है। घर से बाहर की भाषा अंग्रेजी है। बाजार की भाषा अंग्रेजी है। बच्चों के स्कूल की भाषा अंग्रेजी है, इसके बावजूद इनके घर की भाषा हिंदी है। ये खुद घर में हिंदी बोलते हैं,बच्चों को हिंदी बुलवाते भी हैं। उन्हें हिंदी सिखाते हैं।इनमें से अधिकतर बच्चे हिंदी पढ़ नही पाते। कुछ परिवार जरूर बच्चों को घर पर हिंदी पढ़ा रहे हैं।



अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की दोस्ती प्रायःअपने ही भारतीयों से हैं। यहां बसे अंग्रेज और अफ्रिकी लोगों से इनके आफिशियल या व्यवयायिक रिश्ते हैं। जन्मदिन की पार्टी या शादी की वर्षगांठ के अवसर पर ये आपस के सर्किल के भारतीय परिवार ही मिलते है। मिलते हैं तो आपस में हिंदी में ही बात करते हैं। पंजाबी,बंगाली या मराठी मूल के परिवार तो घर में पंजाबी, बंगाली या मराठी में आपस में बात करते हैं किंतु ये भारतीय परिवार जब आपस में मिलते हैं तो हिंदी में ही ज्यादा बोलते और बात करते हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ग्रहण किया



त्यौहार पर भारतीय परिधान शान से पहले जाते हैं। युवक कुर्ता- पायजामा और युवतियां साड़ी पहनती हैं। यहां मंदिर हैं। भारतीय हिंदू परिवार मंदिर जाते हैं। मंदिर ये लोग ज्यादातर भारतीय परिधान कुर्ता −पायजामा महिलांए साड़ी या भारतीय सूट पहनकर जाना पसंद करती हैं।

मंदिर की बोलचाल की भाषा भी प्रायः हिंदी ही है। मंदिर के पुजारी विद्वान हैं। उनका संस्कृत का तो उच्चारण तो बढ़िया है ही, हिंदी भी बढ़िया बोलते हैं। तबियत खराब होने पर अंशुल ने यहां मुझे डाक्टर का दिखाया। अंशुल ने मेरी परेशानी अंग्रेजी में डाक्टर को बता रहा था। इसके बावजूद डाक्टर से अपनी कंपनी के हिंदी – अंग्रेजी ट्रांसलेटर को स्पीकर आन कर फोन पर लिया। ट्ररंसलेटर उनकी बात सुन मुझे हिंदी में बताता। मेरे उत्तर को अंग्रेजी में अनुवाद कर डाक्टर को। पूरी तरह से मेरी जानकारी से संतुष्ठ होने पर ही डाक्टर ने मुझे दवा दी।

दुबई तो लगता ही हिंदीभाषियों का देश है।वहां चाहे भारतीय हो, बंगलादेशी हो या पाकिस्तानी सब हिंदी बोलते मिलेंगे। उनकी बोलचाल से नही लगता कि वे भारतीय नही हैं। उनके बताने से पता चलता है कि वे पाकिस्तानी हैं या बंगला देशी।

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...