Google Analytics Meta Pixel जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - Ekhabri.com

जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 23 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 राज्य की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, किसानों के हित में लिए गए फैसलों, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा और सेवा क्षेत्र के विस्तार ने प्रदेश को नई आर्थिक ऊंचाइयों की ओर अग्रसर किया है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद लगभग 6 लाख 31 हजार 291 करोड़ रुपये अनुमानित है। वृद्धि दर 11.57 प्रतिशत आंकी गई है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ में विकास के प्रमुख सभी क्षेत्रों में संतुलित प्रगति हो रही है।

 

# कृषि क्षेत्र में दो अंकों की वृद्धि

 

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 12.53 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसानों की मेहनत, आधुनिक तकनीक के उपयोग, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान राज्य होने के कारण किसानों की समृद्धि ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

# औद्योगिक क्षेत्र में निवेश और रोजगार का विस्तार

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग क्षेत्र में 10.26 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। राज्य की अर्थव्यवस्था में उद्योग का योगदान लगभग 49 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने कहा कि नए निवेश, अधोसंरचना विकास और उद्योगों के विस्तार से रोजगार के अवसर बढ़े हैं और प्रदेश की आर्थिक संरचना को मजबूती मिली है।

 

# सेवा क्षेत्र से नई आर्थिक गति

 

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार सेवा क्षेत्र में 13.15 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आईटी और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा क्षेत्र राज्य की नई अर्थव्यवस्था का आधार बन रहा है और इससे समग्र विकास को गति मिल रही है।

 

# प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

 

वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय लगभग 1.79 लाख रुपये अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.07 प्रतिशत वृद्धि दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेशवासियों की बढ़ती आय, आर्थिक गतिविधियों के विस्तार और विकासोन्मुख नीतियों का सकारात्मक परिणाम है।

 

# हर परिवार की समृद्धि पर सरकार का फोकस

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार की आय बढ़े और जीवन स्तर बेहतर हो। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *