रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को एक-दूसरे से सीखने और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार एक-दूसरे से जुड़े रहकर अपना शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी का गठन किया गया है। राज्य में प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के सक्रिय सदस्य और प्रतिमाह किए जाने वाले कार्य की जानकारी के लिए पढ़ई तुंहर दुआर की वेबसाइट सीजीस्कूल डाॅट इन में एनआईसी के सहयोग से वेबपेज बनाया गया है। इसमें राज्य में कार्यरत प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी को आगामी एक सप्ताह के भीतर अपना पंजीयन कराना है। छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के पंजीयन के लिए वेब पेज में पंजीयन शुरू हो गया है।
राज्य में कार्यरत शिक्षक अपनी रूचि और दक्षता के क्षेत्र का चयन कर समान विचार वाले शिक्षकों का एक दल किसी निश्चित उद्देश्य को लेकर काम करने के लिए अपना प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनाते हैं। प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर ऐसे बहुत से प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी मिलकर आपस में कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों को अपने-अपने कम्युनिटी में अकादमिक चर्चाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य स्तर से चर्चा पत्र तैयार कर शिक्षकों को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा जाता है। इसके आधार पर स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बहुत से बदलाव लाए गए हैं। पिछली बार इन प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के बारे में फीडबैक लेेते समय लगभग 70 हजार शिक्षक और 4 हजार से अधिक प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी की जानकारी मिली थी।
प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के पंजीयन के संबंध में शंकाओं के समाधान और प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी द्वारा किए जाने वाले कार्य की जानकारी साझा करने राज्य परियोजना कार्यालय के माध्यम से वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में राज्य भर से कुल 13 हजार से अधिक अधिकारी और शिक्षक शामिल हुए और विभिन्न जिलों से उनकी गतिविधियों की जानकारी दी गई।
विकासखंड स्तर पर प्राथमिक स्कूलों से शामिल प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी 5 क्षेत्रों में कार्य कर रही है। इसमें प्राथमिक स्तर पर प्रारंभिक भाषा कौशल विकसित करना, सभी कक्षाओं में दस बिग-बुक के माध्यम से चित्र-कहानियों को तैयार करना, प्रारंभिक गणित में बच्चों को कौशल विकसित करने सुझाव, प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम 10 विज्ञान के सरल प्रयोग समझाना और बच्चों को बिना रटे अंग्रेजी में अपनी बात कहने की क्षमता का विकास करना शामिल है।
वेबीनार में मुख्य रूप से प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के गठन की प्रक्रिया और राज्य में पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के वेबपेज पर जाकर पंजीयन करने की जानकारी एनआईसी के दिनेश साहू द्वारा दी गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...