रायपुर, 02 सितम्बर 2025 (ekhabri.com)।छत्तीसगढ़ से अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए एक बार फिर विशेष ट्रेन रवाना होने जा रही है। 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्री स्पेशल ट्रेन से यात्रा करेंगे।
पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल सुबह 11.20 बजे राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे दुर्ग पहुंचकर तीर्थयात्रियों से मुलाकात करेंगे और शुभकामनाओं के साथ उन्हें विदा करेंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत यह यात्रा निःशुल्क कराई जा रही है। इस योजना की शुरुआत 5 मार्च 2024 को हुई थी और अब तक 28 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं। राजनांदगांव से यात्रा का यह दूसरा चरण है। सरकार की ओर से यात्रियों के लिए यात्रा, ठहरने और भोजन आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।
राजनांदगांव से ट्रेन की रवानगी पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, विधायक ईश्वर साहू, डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव सहित आईआरसीटीसी, रेलवे, जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर तीर्थयात्रियों का स्वागत पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवालऔर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में होगा। यहां से सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकार, महापौर अलका बाघमारे और अन्य जनप्रतिनिधि ट्रेन को आगे रवाना करेंगे।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा की पहल पर राजनांदगांव से दूसरी बार स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रही है। इससे दुर्ग और बस्तर संभाग के तीर्थ यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...