स्वास्थ्य मंत्री ने 438 मितानिनों का किया सम्मान
रायपुर। मितानिनों में वह क्षमता है कि वह एक बेहतर, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती हैं। कोरोना काल में भी मितानिनों ने काफी कम किया है जो कि सराहनीय है। यह बातें स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव ने सम्मान समारोह में कही।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बिलासपुर के सिम्स आडिटोरियम में कोविड-19 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जिले की 438 मितानिनों का सम्मान किया। उन्होेंने इस अवसर पर जिले में मितानिन भवन निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम में सिंहदेव ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में काम कर रहीं मितानिनें स्वास्थ्य विभाग की बुनियाद है। स्वास्थ्य विभाग की आधारभूत जिम्मेदारियों का निर्वहन मितानिनों द्वारा किया जा रहा है। इनके कंधों पर स्वास्थ्य विभाग अपनी इमारत खड़ी करता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मितानिनों द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन बिना किसी शिकायत के किया जा रहा है। कोविड-19 एवं प्राथमिक स्तर की बीमारियों से निपटने का कार्य मितानिनों से ही प्रारंभ होता है।
कार्यक्रम में बिलासपुर के विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि पिछले 8 महीनों से कोविड-19 महामारी से लड़ने में मितानिनों ने एक सिपाही की तरह अपनी भूूमिका निभाई है। उन्होंने स्वयं एवं अपने परिवार की परवाह नहीं करते हुए बिलासपुर जिले को सुरक्षित रखा है।
कार्यक्रम में मितानिनों के साथ ही मितानिन टीम के सदस्यों, बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन, छ.ग. आयुर्विज्ञान संस्थान की डीन डाॅ. तृप्ति नागरिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. अनिल गुप्ता, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. प्रदीप शुक्ला, डाॅ. पुनीत भारद्वाज, डाॅ. रक्षपाल गुप्ता एवं कोविड-19 के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग, नगर निगम कमिश्नर शप्रभाकर पाण्डेय तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...