Google Analytics Meta Pixel श्रीनगर खेल चिंतन शिविर में राज्यों ने बनाई नई रणनीति   - Ekhabri.com

श्रीनगर खेल चिंतन शिविर में राज्यों ने बनाई नई रणनीति  

रायपुर, 25 अप्रैल 2026। देश में खेलों के समग्र विकास और भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाने की दिशा में श्रीनगर में दो दिवसीय खेल चिंतन शिविर की शुरुआत हुई। यह आयोजन शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में किया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खेल मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।

 

इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव तथा विभागीय सचिव यशवंत कुमार ने भाग लिया।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ खेलों में समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और देश के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन खेलों को नई दिशा देने, नीति सुधार और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को आगे लाने पर व्यापक चर्चा हुई।

 

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। राज्य का उद्देश्य है कि हर गांव और शहर से नए खिलाड़ी उभरें और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।

 

शिविर के पहले दिन ‘मेडल स्ट्रेटजी – खेलो इंडिया’ विषय पर गहन मंथन हुआ, जिसमें प्रशिक्षकों की क्षमता विकास, खेल विज्ञान के उपयोग और ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के रोडमैप पर चर्चा की गई। वर्ष 2048 तक भारत को ओलंपिक पदक तालिका में शीर्ष पांच देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

Read Also  CG : छत्तीसगढ़ में इस बैच के दवाई पर लगी रोक, इस वजह से लिया फैसला…!!

 

दूसरे सत्र में ‘खेलो भारत नीति’ के तहत केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, प्रतिभा पहचान, खेल अकादमियों के मानकीकरण और खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही स्कूल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करने और प्रशिक्षित खेल शिक्षकों की नियुक्ति पर सहमति बनी।

 

खिलाड़ियों के समग्र डाटाबेस तैयार करने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ खेल अधोसंरचना के विकास को आवश्यक बताया गया।

 

तीसरे सत्र में डोपिंग और खेल नैतिकता पर गंभीर चर्चा हुई। प्रतिबंधित दवाइयों के उपयोग पर सख्त नियम लागू करने और डोपिंग को अपराध की श्रेणी में लाने की आवश्यकता दोहराई गई। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और पेशेवर वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

यह चिंतन शिविर 26 अप्रैल तक चलेगा और खेल नीति सुधार, उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारत को खेल शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *