जबलपुर एसटीएफ की टीम ने ग्राहक बनकर वारासिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगेझरी से गुरुवार की रात में पैंगोलिन के चार तस्करों को पकड़ा हैं।आरोपितों से पैंगोलिन खरीदने के लिए सात लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया गया था।जिन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
जबलपुर एसटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मंगेझरी में एक युवक पैंगोलिन को बेचने की फिराक में घूम रहा है।जिसके बाद एसटीएफ ने वारासिवनी पहुंचकर वन अमले की मदद से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की।जहां मौके पर पहुंची टीम ने आरोपित यशलाल पिता हुकुमचंद कटरे 37 वर्ष निवासी मंगेझरी, राजेश पिता बाबूलाल मर्सकोले 41 निवासी मंगेझरी, अनतराम पिता रामदास बहेटवार 35 वर्ष निवासी छोटी कुम्हारी बालाघाट, दिव्याशु पिता उदेलाल झरिया 30 वर्ष निवासी सरेखा बालाघाट को गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से पैंगोलिन को बरामद किया है।
एसटीएफ की टीम बीते तीन दिनों से वारासिवनी पहुंचकर आरोपितों को पैंगोलिन सहित पकड़ने के लिए उनसे संपर्क में थी और ग्राहक बनकर पतासाजी कर रही थी।एसटीएफ का आरोपितों के साथ लगभग सात लाख 50 हजार रुपये में दूरभाष पर सौदा तया हुआ था।तब आरोपितों ने उन्हें मिलने का स्थान बताया और आरोपित उस जगह पर जैसे ही पैंगोलिन को साथ में लेकर पहुंचे।तभी जबलपुर एसटीएफ की टीम व वारासिवनी वन अमले की टीम ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।इस पैंगोलिन की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।
पिछले कुछ माह से वारासिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिकारियों द्वारा बाघ, हिरण, जंगली सूअर, चीतल के लगातार शिकार करने के मामले सामने आ रहे है।गुरुवार की रात्रि मंगेझरी में कुछ आरोपितों द्वारा पैंगोलिन को बेचने में घूम रहे थे।लेकिन वारासिवनी वन अमले की टीम को खबर तक नहीं लगी।लेकिन इसकी मुखबिर द्वारा सूचना जबलपुर एसटीएफ की टीम को दी गई।उसके बाद जबलपुर से वारासिवनी पहुंची और एसटीएफ की टीम ने वारासिवनी वन अमले की मदद से चारों ही आरोपितों को पकड़ लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...