Google Analytics Meta Pixel Ekhabri: हमारी रसोई - Ekhabri.com

Ekhabri: हमारी रसोई

पनीर कोरमा

 

सामग्री

 

पनीर – 3 कपटमाटर कटा – 1 टमाटरप्याज बारीक कटा – 1हरी मिर्च कटी – 2लहसुन कलियां – 5ताजा मलाई – 1/2 कपनारियल कद्दूकस – 1/2 कपखसखस – 1 टी स्पूनअदरक – 1 टुकड़ालाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पूनहल्दी – 1/2 टी स्पूनगरम मसाला – 1/2 टी स्पूनसौंफ – 1 टी स्पूनकाजू – 15दालचीनी – 1 टुकड़ालौंग – 2तेजपत्ता – 1हरा धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पूनतेलनमक – स्वादानुसार

पनीर कोरमा बनाने की विधि

पनीर कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले पनीर लें और उन्हें चौकोर काट लें. अब कद्दूकस नारियल, खसखस, काजू, हरी मिर्च, सौंफ को लें और उन्हें मिक्सर जार में डाल दें. उसमें थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डालकर लाइट ब्राउन होने तक फ्राई करें. अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लें.

रेसिपी

अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर दोबारा गर्म करें और उसमें दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें. जब तेजपत्ते का रंग बदलने लगे तो उसमें बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक सेकें. इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें. टमाटर को तब तक फ्राई करें जब तक की नरम न हो जाएं. इसके बाद इस मिश्रण में लाला मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर पकाएं.अब ग्रेवी में उबाल आने का इंतजार करें. जब उबाल आ जाए तो गैस की आंच धीमी कर दें और ग्रेवी को और पकने दें. ग्रेवी को तब तक पकाना है जब तक कि वह तेल न छोड़ने लगे. जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो उसमें मलाई डाल दें और उसे मीडियम आंच पर 2 मिनट तक पकने दें. इसके बाद ग्रेवी में फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. डिनर के लिए आपका स्वादिष्ट पनीर कोरमा बनकर तैयार हो गया है. इसे सर्व करने से पहले हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *