शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले थे। महज 40 मिनट के कारोबार में ही बीएसई के सेंसेक्स ने 550 अंक का गोता लगा दिया। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूट गया तो वहीं निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। इस शुरुआती गिरावट में कुछ ही मिनटों में शेयर बाजार निवेशकों की 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम स्वाहा हो गई। इस दौरान सबसे ज्यादा गिरावट पीएनबी हाउसिंग के शेयर देखने को मिली।
शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 323.98 अंक या 0.43 फीसदी की गिरावट लेकर 74,846.47 के लेवल पर ओपन हुआ और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान 74,529.56 के स्तर तक फिसल गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी बाजार खुलते ही धराशायी हो गया। मार्केट ओपन होने पर निफ्टी 109.10 अंक या 0.48 फीसदी गिरकर 22,779.10 के लेवल पर खुला










