Google Analytics Meta Pixel शेयर बाजार फिर टूटा, सेंसेक्‍स 700 अंक और निफ्टी 17,400 के गिरा - Ekhabri.com

शेयर बाजार फिर टूटा, सेंसेक्‍स 700 अंक और निफ्टी 17,400 के गिरा

अंतरराष्‍ट्रीय  बाजारों के कमजोर संकेतों के कारण  हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार फिर टूट गया। सुबह 9.15 मिनट पर बाजारों ने लाल निशान के साथ शुरुआत की। इसके साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

 

 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 कंपनियों का शेयर इंडेक्स सेंसेक्‍स मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन गिरावट तुरंत ही देखी गई। कारोबार समाप्ति तक गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्‍स टूटकर बंद हुआ। कारोबार समाप्ति पर ये 703.59 अंक गिरकर 56,463.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 57,464.08 अंक के उच्च स्तर और 56,009.07 अंक के निचले स्तर को छुआ। सोमवार को यह 57,166.74 अंक पर बंद हुआ था।

 

 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफटी में शुरुआती कारोबार से ही उतार-चढ़ाव देखा गया। कारोबार समाप्ति पर ये 215 अंक गिरकर 16,958.65 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 17,275.65 अंक के उच्चतम और 16,824.70 अंक के निचले स्तर को छुआ। सोमवार को यह 17,173.65 अंक पर बंद हुआ था।

 

 

बीएसई सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों में से सिर्फ 4 कंपनियां ही ग्रीन जोन में बंद हुईं। रिलायंस इंडस्ट्रिज टॉप-परफॉर्मर बनकर उभरी और इसका शेयर 3.71% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, स्‍टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी दर्ज की गई। वहीं सबसे बड़ी गिरावट एचडीएफसी के शेयर में दर्ज की गई। इसका शेयर 5.50% टूटकर बंद हुआ।

 

 

 

एनएसई निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल का शेयर टाप गेनर रहा। ये 5।32% की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी के शेयर में रही। ये 6।26% गिरकर बंद हुआ। इस बीच डॉलर के मुकाबले शेयर में भी गिरावट रही। डॉलर के मुकाबले ये 19 पैसे टूटकर 76।48 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *