Google Analytics Meta Pixel आज से होम-कार लोन हुआ सस्ता, SBI ने कर्ज पर घटाई ब्याज दरें - Ekhabri.com

आज से होम-कार लोन हुआ सस्ता, SBI ने कर्ज पर घटाई ब्याज दरें

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के फैसले के बाद SBI ने भी अपनी ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की भारी कमी कर दी है। बैंक के इस फैसले से घर, गाड़ी या पर्सनल लोन लेना अब पहले से सस्ता हो जाएगा। खास बात यह है कि ब्याज दरों में इस कटौती का फायदा मौजूदा और नए, दोनों तरह के ग्राहकों को मिलेगा। बैंक की ये संशोधित दरें आज यानी 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गई हैं।

 

 

दरअसल, आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के उद्देश्य से RBI की मौद्रिक नीति समिति ने इस साल लगातार चौथी बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। केंद्रीय बैंक के इसी कदम का अनुपालन करते हुए एसबीआई ने अपनी एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) को घटाकर 7.90 प्रतिशत कर दिया है। ईबीएलआर में कमी आने से उन ग्राहकों की मासिक किस्त (EMI) में सीधे तौर पर कमी आएगी, जिनका लोन रेपो रेट से जुड़ा हुआ है।

 

 

 

 

 

सिर्फ रेपो रेट लिंक्ड लोन ही नहीं, बल्कि एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में भी राहत दी है। बैंक ने सभी अवधियों के लिए MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इस बदलाव के बाद एक साल की अवधि वाली MCLR 8.75 प्रतिशत से घटकर 8.70 प्रतिशत हो गई है। इसके अतिरिक्त, बैंक ने बेस रेट और बीपीएलआर (BPLR) को भी 10 प्रतिशत से घटाकर 9.90 प्रतिशत कर दिया है, जो आज से लागू है।

Read Also  बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से इस्तीफा हुआ मंजूर, राजभवन से जारी हुई अधिसूचना, जल्द हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार…

 

 

जहां एक तरफ कर्ज लेने वालों के लिए यह खबर राहत भरी है, वहीं जमाकर्ताओं यानी एफडी (Fixed Deposit) कराने वालों के लिए थोड़ी निराशाजनक खबर भी है। कर्ज सस्ता करने के साथ ही बैंक ने जमा पर मिलने वाले ब्याज में भी कटौती की है। एसबीआई ने 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट की कमी कर इसे 6.40 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा, 444 दिनों की विशेष एफडी योजना ‘अमृत वृष्टि’ पर मिलने वाली ब्याज दर को भी 15 दिसंबर से 6.60 प्रतिशत से घटाकर 6.45 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, बैंक ने अन्य मैच्योरिटी अवधि वाली एफडी योजनाओं की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है।

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

रेत खनन माफिया की गुंडागर्दी, जांच में गई टीम पर किया हमला

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

कैबिनेट के बड़े फैसले: 125 दिन रोजगार, नई ग्रामीण योजनाओं को मंजूरी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का दूसरा बैच शुरू, 36 युवा चयनित

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित...

सीएसआईडीसी बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक सोमवार को रायपुर स्थित उद्योग भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने की।   बैठक में राज्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *