Google Analytics Meta Pixel एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की वतन वापसी, आईजीआई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत - Ekhabri.com

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की वतन वापसी, आईजीआई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर लौटे। उनका भव्य स्वागत केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनकी पत्नी कामना शुक्ला, बेटे और बड़ी संख्या में लोगों ने किया। शुभांशु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और फिर अपने गृहनगर लखनऊ जाएंगे।

 

 

शुभांशु नासा के Axiom-4 मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून 2025 को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था। 41 वर्षीय शुक्ला 41 साल बाद अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 18 दिन अंतरिक्ष में बिताए, जहां 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग और 20 जागरूकता सत्र आयोजित किए। उनके प्रयोगों में हरे चने और मेथी के बीजों का अंकुरण, अंतरिक्ष में मानव स्वास्थ्य और ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस जैसे विषय शामिल थे।

 

 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X पर लिखा, “शुभांशु का आगमन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह उपलब्धि देश की अंतरिक्ष यात्रा में नया मील का पत्थर है।” शुभांशु ने X पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं अपने देशवासियों, परिवार और दोस्तों से मिलने को उत्साहित हूं।” वे 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। शुभांशु का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ में हुआ। उनके पास 2,000 घंटों से अधिक उड़ान का अनुभव है और वे Su-30 MKI, MiG-21 जैसे विमानों को उड़ा चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *