Google Analytics Meta Pixel दिवाली से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक - Ekhabri.com

दिवाली से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक

मुहुर्त ट्रेडिंग और दिवाली वाले इस हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद शानदार रहा है। इस महीने विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली पर ब्रेक लग गया है। निवेशकों की खरीदारी के चलते सेंसेक्स फिर से 80000 के आंकड़े के पार चला गया। बाजार में आई इस तेजी में बैंकिंग समेत सभी सेक्टर्स ने अपना योगदान दिया है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी खरीदारी देखने को मिली है। बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 603 अंकों के उछाल के साथ 80005 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 158 अंक चढ़कर 24,339 अंकों पर क्लोज हुआ।

Read Also  रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी जी की गारंटी और 100 दिन की कार्य योजना पर आयोजित बैठक में किया विस्तृत विचार-विमर्श


 

 

 

 

 

बीएसई पर जिन 4147 शेयरों की ट्रेडिंग हुई उसमें 2565 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 1424 में गिरावट रही। 158 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 5 गिरावट के साथ क्लोज हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में 37 तेजी के साथ और 13 गिरकर बंद हुए। तेजी वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 3.09 फीसदी, जेएसडब्ल्यु स्टील 2.68 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.66 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 2.57 फीसदी, टाटा स्टील 2.43 फीसदी, सन फार्मा 2.24 फीसदी, एचयूएल 2.11 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। गिरने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक 1.30 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.83 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.72 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.46 फीसदी और मारुति 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

 

 

 

 

भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों की खरीदारी के चलते निवेशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिला है। बीएसई पर लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप 441.54 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ, जो पिछला कारोबारी सत्र में 436.98 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि निवेशकों की संपत्ति में 4.54 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है। ट्रेड में बाजार में सभी सेक्टर्स के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। बैंकिंग, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, आईटी और ऑटो सेक्टर के सेयर तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.83 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.20 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *