रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपने मिसाइल कार्यक्रम को जारी रखते हुए मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित लांचिंग कांप्लेक्स-3 से सुबह 10.10 बजे इंडीजीनस टेक्नोलॉजी क्रूज मिसाइल (आइटीसीएम) का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल अत्याधुनिक साजो-सामान से लैस है। परीक्षण के मौके पर डीआरडीओ और अंतरिम परीक्षण परिषद (आइटीआर) से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और वैज्ञानिकों का दल मौजूद था।










