जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को क्रिसमस के मौके पर एक रोमांटिक लेटर लिखा। इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेवर्ली हिल्स में एक शानदार मेंशन गिफ्ट करने का ऐलान किया है। सुकेश ने लेटर में बताया कि इस घर का नाम ‘लव नेस्ट’ रखा है, जो उनके प्यार का प्रतीक है। पत्र में सुकेश ने जैकलीन को ‘मेरा बच्चा, मेरा बोम्मा’ और ‘मेरी जैकलीन’ कहकर संबोधित किया है। उन्होंने लिखा, क्रिसमस का त्योहार तुम्हारे साथ बिताए खास पलों की याद दिलाता है और हमारा प्यार हमेशा यादगार रहेगा।”
सुकेश ने कहा कि इस बार का गिफ्ट कोई साधारण चीज नहीं, बल्कि कुछ ऐसा है जो क्रिसमस ट्री के नीचे फिट नहीं हो सकता। हालांकि, सुकेश ने इस बात का अफसोस भी जताया कि वह जैकलिन की खुशी भरी मुस्कान नहीं देख पा रहे हैं। सुकेश ने पत्र में बताया, ” ‘द लव नेस्ट’ वह घर है जो मैंने हम दोनों के लिए बनवाया था। पहले तुम्हें लगता था कि यह पूरा नहीं होगा, लेकिन मैंने इसे पूरा कर लिया और अब क्रिसमस के दिन इसे गिफ्ट कर रहा हूं। यह घर पहले की योजना से भी बड़ा और बेहतर है। खास बात यह है कि घर के आसपास एक निजी 19-होल गोल्फ कोर्स है, जो पूरे अमेरिका में अपनी तरह का अनोखा है।”
लेटर में सुकेश ने जैकलिन की मां को भी याद किया, जिनकी मुस्कान और आशीर्वाद को वह हमेशा महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, “मां हमेशा हमारे साथ हैं। मैं खुद को पूरी तरह तुम्हारे हवाले कर चुका हूं। तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी में कोई रंग नहीं है और हर पल तड़प जैसा लगता है। दुनिया से मिले घाव सिर्फ तुम्हारे प्यार से ठीक होंगे और आगे का सफर साथ मिलकर तय करेंगे।” उन्होंने प्यार की कांच और नाजुक धागे से तुलना करते हुए कहा, “मैं तुम्हें हमेशा अपने आसपास महसूस करता हूं, जैसे कोई भावना।
हमारा पुराना समय फिर से वापस आएगा और हम दोनों साथ में कई खूबसूरत यादें बनाएंगे। मैं तुम्हारी खुशियों को कभी कम नहीं पड़ने दूंगा। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।” एक और सरप्राइज का जिक्र करते हुए सुकेश ने बताया कि वह आईपीएल टीम का मालिक बनने की कोशिश कर रहे हैं और आरसीबी के लिए बोली लगा चुके हैं। ईश्वर के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। अंत में सुकेश ने जैकलिन को बहुत मिस करने की बात कही और वादा किया कि जल्द ही वह उनसे मिलेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 25, 2026 /
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...
By User 6 /
March 26, 2026 /
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...