Google Analytics Meta Pixel सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को सही ठहराया - Ekhabri.com

सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को सही ठहराया

केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने चार-एक के बहुमत से दिए फैसले में कहा है कि नोटबंदी की प्रक्रिया में कोई कानूनी खामी नहीं थी। इसलिए नोटबंदी की घोषणा करने वाली आठ नवंबर, 2016 की अधिसूचना रद करने लायक नहीं है। जस्टिस बीवी नागरत्ना ने बहुमत से असहमति व्यक्त करते हुए अलग से दिए फैसले में कहा कि नोटबंदी का फैसला राष्ट्र की बेहतरी के उद्देश्य से लिया गया था। लेकिन, कानूनी आधार पर इसकी प्रक्रिया दूषित थी। नोटबंदी की प्रक्रिया को कानून सम्मत ठहराने वाला सुप्रीम कोर्ट का बहुमत का फैसला सरकार के लिए बड़ी राहत देने वाला है, जो नोटबंदी के बाद से विपक्षी दलों के निशाने पर थी।

 

 

सोमवार को जस्टिस एस अब्दुल नजीर, बीआर गवई, एएस बोपन्न्ा, वी. रामासुब्रमण्यम और बीवी नागरत्ना की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने नोटबंदी को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। चार न्यायाधीशों की ओर से बहुमत के फैसले में हर उस बिंदु को खारिज कर दिया गया, जिस पर कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे थे। बहुमत का फैसला सुनाते हुए जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि 500 और 1000 के नोट को प्रतिबंधित करने की अधिसूचना वैध थी।

 

 

 

केंद्र सरकार को सभी सिरीज के नोटों को प्रतिबंधित करने का अधिकार है। पूर्व में दो मौकों पर कानून के जरिये नोटबंदी हुई थी। सिर्फ इस आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि केंद्र सरकार को रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) की धारा 26 की उप धारा 2 में नोटबंदी की शक्ति नहीं है। कोर्ट ने कहा कि नोटबंदी के लिए सरकार और आरबीआइ के बीच छह महीने से संवाद चल रहा था। आर्थिक नीति के मामलों में न्यायिक समीक्षा का दायरा सीमित होता है। आर्थिक नीति के मामलों में बहुत संयम बरतना पड़ता है।

 

 

बहुमत की पीठ ने कानूनी सवालों का उत्तर देते हुए मामले को प्रधान न्यायाधीश के समक्ष पेश करने का रजिस्ट्री को निर्देश दिया है, ताकि याचिकाओं को उचित पीठों के समक्ष सुनवाई पर लगाया जा सके। जस्टिस गवई ने स्वयं, जस्टिस नजीर, जस्टिस बोपन्ना और जस्टिस रामासुब्रमण्यम की ओर से फैसला सुनाया। जस्टिस बीवी नागरत्ना ने अलग से असहमति का फैसला दिया।

 

क्या है मामला
आठ नवंबर 2016 को सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को बंद करने की घोषण्ाा की थी। नोटबंदी की इस घोषणा पर व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी। विभिन्न् हाई कोर्टों और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर नोटबंदी को चुनौती दी गई। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सभी उच्च न्यायालयों में लंबित मामले अपने यहां स्थानांतरित कर लिए थे। सुप्रीम कोर्ट में 58 याचिकाएं लंबित थीं, जिनमें नोटबंदी को चुनौती दी गई थी।

 

सरकार ने यह बताया था उद्देश्य
नोटबंदी के पीछे सरकार का उद्देश्य था कि काले धन पर लगाम लगे। काले धन और हवाला कारोबार के जरिये पनप रही आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगे। कैश्ालेस इकोनमी को बढ़ावा मिले और नकली करेंसी पर लगाम लगे। सरकार को अपने उद्देश्यों में काफी कुछ सफलता भी मिली है। देश्ा में कैशलेस लेनदेन का चलन बढ़ा है। अब दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन भारत में होता है।

 

कब क्या हुआ
आठ नवंबर, 2016 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किए जाने का एलान किया।
नौ नवंबर, 2016 : सरकार के इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।
28 सितंबर, 2022 : सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में न्यायमूर्ति एसए नजीर की अध्यक्षता में संविधान पीठ का गठन किया।
सात दिसंबर, 2022 : सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा।
दो जनवरी, 2023 : संविधान पीठ ने नोटबंदी के फैसले को 4:1 के बहुमत से सही ठहराया। कहा कि नोटबंदी की निर्णय प्रक्रिया दोषपूर्ण नहीं थी।

 

 

छह साल बाद फैसले के मायने
पिछले छह वर्षों में इकोनमी और समाज नोटबंदी के झटके से उबर चुका है। इसलिए विश्ोषज्ञों की नजरों में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला महज एक अकादमिक कवायद है। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह नोटबंदी के फैसले को खारिज नहीं करेगी, क्योंकि घड़ी की सुई को पीछे की तरफ नहीं मोड़ा जा सकता है। लेकिन, इस पर किए जाने तर्क-वितर्क से भविष्य में ऐसे फैसलों के लिए आधार तैयार हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...