संघ ने सीएम से कार्रवाई की मांग की
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कलेक्टर और जनसंपर्क अधिकारियों के बीच बड़ा विवाद हो गया है। प्रदेश में ऐसा पहली बार है कि कलेक्टर के प्रचार-प्रसार का ही काम देखने वाले डिपार्टमेंट ने उनके खिलाफ ही निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। आरोप है कि कलेक्टर ने जनसंपर्क अधिकारियों को कार्यालय में बुलाकर डांटा। उनमें से एक अधिकारी को एसडीएम कार्यालय से अटैच कर दिया। अब छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कलेक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया, सरगुजा में जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक दर्शन सिंह सिदार और सूचना सहायक सुखसागर वारे ने उन्हें एक पत्र लिखा है। इसमें बताया गया है कि कलेक्टर कुंदन कुमार ने तीन अगस्त को उन्हें अपने चेंबर में बुलाकर डांटा है। उन्होंने 2 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के समाचार को गलत बताया। कलेक्टर का कहना था, यह समाचार साजिश के तहत जारी हुआ है। आरोप है कि कलेक्टर ने यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें गुस्सा आ गया तो तुम दोनों कहीं दिखाई नहीं दोगे। बाद में कलेक्टर ने सूचना सहायक सुखसागर वारे को एसडीएम सीतापुर के कार्यालय से अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने शनिवार को नवा रायपुर में एक बैठक की। यहां कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा, संघ का प्रतिनिधिमण्डल जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलेगा और उनसे संरक्षण की मांग करेगा। बैठक में संघ के संरक्षक उमेश मिश्रा, प्रधान संयोजक संजीव तिवारी, महासचिव आलोक देव, संयोजक हर्षा पौराणिक, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, हीरा देवांगन, संगठन सचिव जितेन्द्र नागेश, इस्मत दानी, सचिव राजेश श्रीवास, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया, प्रचार सचिव घनश्याम केशरवानी, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ शर्मा, सचिन शर्मा, नितिन शर्मा और कमलेश साहू आदि शामिल हुए थे।
खेद जताने की भी मांग उठी
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा, सरगुजा कलेक्टर का अशोभनीय और अमर्यादित व्यवहार कर्मठ अधिकारियों के मनोबल को गिराने वाला और उन्हें हतोत्साहित करने वाला है। संगठन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विभाग के मंत्री होने के नाते संरक्षण की मांग की है। उनका कहना था, इस व्यवहार के लिए सरगुजा कलेक्टर के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें अपने अमर्यादित व्यवहार के लिए खेद व्यक्त करने के निर्देश दिए जाएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...