Google Analytics Meta Pixel सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग और साहित्यिक प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैम्पियन - Ekhabri.com

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग और साहित्यिक प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैम्पियन

pratiyogita.11
एकलव्य विद्यालयों की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता 

विजेता प्रतिभागी 3 से 6 अक्टूबर तक देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिता में होंगे शामिल

रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता आज सम्पन्न हुई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ओवरऑल चैम्पियन बना। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी 3 से 6 अक्टूबर तक देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर में और बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन प्रयास आवासीय विद्यालय, सडडू रायपुर में हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ने बाजी मारी। सरगुजा संभाग समूहगान, समूह नृत्य, चित्रकारी, रंगमंच में प्रथम रहने के साथ-साथ शिक्षक वर्ग की संगीत प्रतियोगिता-वोकल क्लासिक, वोकल सेमीक्लासिक एवं लोकगीत में भी प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर मध्यक्षेत्र एवं तीसरे स्थान पर बस्तर संभाग रहा। साहित्यिक प्रतियोगिता में बिलासपुर मध्यक्षेत्र अधिकतर साहित्यिक विधाओं में प्रथम रहा, जबकि सरगुजा संभाग ने दूसरा और बस्तर संभाग ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री मोहन मरकाम, सचिव  डी.डी. सिंह और आयुक्त शम्मी आबिदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में समूह गान, समूह नृत्य, जनजातीय वाद्ययंत्र बजाना, अर्द्धशास्त्रीय एकल गीत, चित्रकारी, रंगमंच एवं शिक्षकों का संगीत कार्यक्रम हुआ। साहित्यिक प्रतियोगिता में भाषण, एक्सटेम्पोर, वाद-विवाद, कहानी सुनाना, रचनात्मक लेखन, संस्कृत श्लोक, हिन्दी काव्य पाठ, अंग्रेजी कविता, अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी, अंग्रेजी स्पेल बी जैसी कुल 10 साहित्यिक विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता के अंतर्गत समूह गान में सहनपुर, सरगुजा प्रथम, बालोद (मध्यक्षेत्र) द्वितीय एवं ओरछा नारायणपुर (बस्तर) तीसरे स्थान पर रहा। समूह नृत्य में प्रेमनगर सूरजपुर (सरगुजा) प्रथम, करपावण्ड बस्तर द्वितीय और गरियाबंद (मध्यक्षेत्र) तीसरे स्थान पर रहा। जनजातीय वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में धमतरी (मध्यक्षेत्र) प्रथम, करपावण्ड बस्तर द्वितीय और पेटला (सरगुजा) तीसरे स्थान पर रहा। एकलगीत प्रतियोगिता में गरियाबंद (मध्यक्षेत्र) प्रथम, छेरीबेड़ा बस्तर द्वितीय एवं सहनपुर (सरगुजा) तीसरे स्थान पर रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में शिवपुर (सरगुजा) प्रथम, कोरबा (मध्यक्षेत्र) द्वितीय एवं गोलावण्ड बस्तर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगमंच प्रतियोगिता में बलरामपुर (सरगुजा) प्रथम, मुगेली (मध्यक्षेत्र) द्वितीय एवं करपावण्ड, बस्तर तीसरे स्थान पर रहा।
इसके अलावा एकलव्य विद्यालय के शिक्षकों हेतु संगीत वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित थी। इसमें वोकल क्लासिक संगीत में मैनपाट सरगुजा प्रथम, वोकल सेमीक्लासिक संगीत में ओड़गी सरगुजा प्रथम एवं गरियाबंद दूसरे स्थान पर रहे। लोकगीत में सूरजपुर सरगुजा प्रथम और वाद्ययंत्र संगीत में रायगढ़ प्रथम एवं सूरजपुर सरगुजा दूसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साहित्यिक प्रतियोगिता के परिणाम

एक्सटेम्पोर विधा के हिन्दी सीनियर वर्ग में सरगुजा से तपेश्वर साय, अंग्रेजी सीनियर वर्ग में मध्यक्षेत्र से ईशिका, वाद-विवाद सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मध्यक्षेत्र से जयप्रकाश सिदार और अंग्रेजी सीनियर वर्ग में बस्तर से तेजेश्वरी मांझी विजेता रहीं। कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में सरगुजा से हिन्दी में अदिति भगत और अंग्रेजी में आश्रित तिर्की प्रथम रहीं। रचनात्मक लेखन हिन्दी की प्रतियोगिता में मध्यक्षेत्र से राघवेन्द्र और अंग्रेजी में बस्तर से राखी मडकम प्रथम रहे। संस्कृत श्लोक की प्रतियोगिता में बस्तर की प्राची मेरिया, हिन्दी काव्य पाठ में सरगुजा की एनजीलियन तिर्की, अंग्रेजी कविता में सरगुजा की दीपिका, अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी में मध्यक्षेत्र की अनिला एवं शशिकला, स्पेल बी में मध्यक्षेत्र की स्मिता कंवर और आंचल पुलस्त ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *