Google Analytics Meta Pixel कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 26,486 परिवारों का किया सर्वे - Ekhabri.com

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 26,486 परिवारों का किया सर्वे

 प्रतिदिन 5,000 से अधिक कोविड-19 जांच
– जनसुविधा के लिए बनाया कोविड-19 कंट्रोल रूम
रायपुर। कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के नियंत्रण और संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लगातार कार्य कर रही है। चिकित्सक, राजस्व, पंचायत, निगम अमला, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व फ्रंटलाइन वर्कर की संयुक्त टीम अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्तमान में जिले में प्रतिदिन 5,000 से अधिक लोगों की कोविड-19 जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में 26, 486 परिवारों का सर्वे भी किया गया है। जिले में कोविड प्रबंधन हेतु कई टीमों का गठन किया गया है। इसके लिए अलग-अलग डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया है एवं उनके साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विशेषज्ञ कंसलटेंट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसुविधा के लिए कोविड कंट्रोल रूम का भी गठन किया गया है जो प्रतिदिन 24 घंटे सेवाएं दे रहा है। कोविड-19 जिला कंट्रोल रूम एवं कोविड कॉल सेंटर के समन्वय से जिले भर के मरीजों को एक ही स्थान से सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो रही है। यानी दूरभाष क्रमांक 74402-03333 में संपर्क कर चिकित्सकीय उपचार, सलाह तथा घर तक दवाई उपलब्धता एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कोविड-19 कंट्रोल रूम में मरीजों से प्राप्त कॉल को आवश्यकता अनुसार संबंधितों को फारवर्ड किया जाता है। इसके अंतर्गत दवाइयां, चिकित्सा सलाह, एम्बुलेंस की आवश्यकता के अनुरूप संबंधित टीम को बताया जाता है जिस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोहण बीपीओ सेन्टर के माध्यम से होम क्वारेंटाईन में रहने वाले संक्रमित मरीजों से फॉलोअप कॉल किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ली जा रही है।
-कॉल सेंटर के माध्यम से 10 अतिरिक्त फोन लाइन कंट्रोल रूम के नंबर से जोड़ी गई है
इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डा. बीएल तुलावी ने बताया,जिले में कोविड-19 कंट्रोल रूम की क्षमता बढ़ाते हुए कॉल सेंटर के माध्यम से 10 अतिरिक्त फोन लाइन कंट्रोल रूम के नंबर से जोड़ी गई है ताकि लोगों को लाइन व्यस्त नहीं मिले। इसके लिए 10 प्रशिक्षित युवाओं को चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। आरोहण बीपीओ सेन्टर के 10 युवा 24 घंटे यहां सेवा दे रहे हैं। यहां कोरोना जांच, होम आईसोलेशन के उपचार, कोविड अस्पतालाओं की जानकारी, दवाओं व एम्बुलेंस की जानकारी के साथ डॉक्टरों की चिकित्सीय सलाह भी दी जा रही है। कोविड कंट्रोल रूम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आयुष के चिकित्सकों द्वारा अब तक 3,551 बार मरीजों को कॉल कर स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों द्वारा दिन में दो-तीन बार बात की जा रही है एवं स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सलाह दी जा रही है।
कोविड-19 जांच व कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग-
जिले में प्रतिदिन 5,000 से अधिक कोविड-19 जांच की जा रही है। इसके लिए नगर निगम राजनांदगांव में 9 स्थानों पर जांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक विकासखंडों में भी कोविड-19 जांच के लिए स्थायी जांच सेंटर बनाए गए हैं। इसी तरह कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए नगर निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों के लिए 51 सर्विलेंस टीम कार्य कर रही है। सर्विलेंस टीम द्वारा घर-घर जा कर लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जा रही है। सर्दी, खांसी व बुखार वाले मरीजों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है। नगर निगम सर्विलेंस टीम में 292 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन सक्रिय हैं। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम एक्टिव है जिसमें आंगनवाड़ी, मितानिन कार्य कर रही है। नगर निगम में अब तक 26, 486 परिवारों का सर्वे किया गया है जिसमें 812 सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण वाले मरीज पाए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...