Google Analytics Meta Pixel मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है सूर्य आराधना छठ पूजन - मुख्यमंत्री साय - Ekhabri.com

मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है सूर्य आराधना छठ पूजन – मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 07 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के महादेव घाट पर आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सूर्य आराधना छठ पूजन मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है। मुख्यमंत्री ने खारुन नदी तट पर छठी मैया की मंगल आरती में भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन छठ पर्व आयोजन समिति महादेव घाट द्वारा किया गया था।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व में शामिल होकर वे स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि उपासक इस महापर्व की प्रतीक्षा पूरे वर्ष करते हैं। इस अवसर पर दूर-दूर से लोग, चाहे वे कहीं भी कार्यरत हों, छठ पूजा में शामिल होने पहुंचते हैं। सरकार द्वारा इस पर्व पर विशेष परिवहन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

IMG 20241107 224432 (700 x 527 pixel)

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पर्व में कठिन व्रत रखा जाता है और माताएं-बहनें निर्जला उपवास करती हैं। छठ महापर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है, क्योंकि इसकी पूजा नदी, तालाब जैसे जलस्रोतों के निकट की जाती है। इसलिए, इस पर्व के दौरान हमें जलस्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके छठ गीतों ने पूरे समाज को प्रेरित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए छठी मैया और सूर्य भगवान से आशीर्वाद मांगा।

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छठ पर्व पंचमहाभूतों की पूजा का प्रतीक है। इसमें उगते और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है, जो अद्वितीय है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि महादेव घाट समिति पिछले 10-15 वर्षों से इस पर्व का आयोजन करती आ रही है और यह पर्व जीवन के उतार-चढ़ावों से सीखने की प्रेरणा देता है।

Read Also  नवीन जिन्दल ने ब्लित्जक्री प्रदर्शन के साथ जीती जिन्दल पैंथर कप

 

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, अन्य गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में उपासक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *