Google Analytics Meta Pixel सुशील कुमार ने पहले खाना-पीना छोड़ा फिर लॉकअप में फूट-फूटकर रोया - Ekhabri.com

सुशील कुमार ने पहले खाना-पीना छोड़ा फिर लॉकअप में फूट-फूटकर रोया

भारत के लिए ओलंपिक में दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तारी के बाद लॉकअप में फूट-फूटकर रोया। उसने  खाना-पीना तक छोड़ दिया है। पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में सुशील कुमार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई को बुलाया गया था। वह पुलिस की पूछताछ में कई बार रो पड़ा। उसने पुलिस अधिकारियों के सामने गलती स्‍वीकारी और अपने किए पर पछतावा जताया। गिरफ्तार किए जाने के बाद सुशील मॉडल टाउन थाने में पुलिस रिमांड पर है।

मॉडल टाउन थाना पुलिस के अनुसार थाने में पहुंचते ही सुशील कुमार उसके साथी अजय को लॉकअप में बंद किया गया। यहां उसे आम अपराधी की तरह थाने के फर्श पर बैठाया गया। पुलिस अधिकारी के सामने वह बच्चों की तरह रो रहा था। आधे घंटे तक सुबकने के बाद उसे जांच अधिकारी के कमरे में बैठाया गया। क्राइम ब्रांच की हिरासत में सुशील ने रात जागकर बिताई। उसने भोजन करने से भी मना कर दिया। वह रात में भी कई बार रोया।

पुलिस के अनुसार तड़के दो घंटे के लिए सुशील को नींद आई थी। फिर सुबह कानूनी प्रक्रिया आदि के लिए उसे जगा दिया गया। हालांकि सुशील का साथी अजय पुलिस हिरासत में शांत होकर बैठा था और उसने भोजन भी किया।

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 23 मई को गिरफ्तार किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश करने के बाद अभी वह दिल्‍ली पुलिस की रिमांड पर हैं। सुशील के साथ उनके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील काफी दिनों से इस मामले में फरार थे। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस और गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। सुशील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद दिल्ली के मॉडल टाउन एसीपी के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर और एक दर्जन पुलिसकर्मी उनकी तलाश में पंजाब गए थे।

सुशील और उनके साथी को मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए ढूंढ़ा गया। उनके खिलाफ पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उनके साथी अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...