जम्मू के बाहरी इलाके रत्नुचक- कुंजवानी में सैन्य स्टेशन के पास फिर ड्रोन देखा गया। पिछले दो दिनों में यह तीसरी घटना है। सबसे पहले 28-29 जून की रात में सेना स्टेशन के पास ड्रोन देखा गया है। उड़ती हुई वस्तु को सेना के ब्रिगेड के पास रत्नुचक और कुंजवानी इलाकों में तीन बार देखा गया।
रत्नुचक में करीब 01:08 बजे पहला ड्रोन देखा गया, उसके बाद फिर कुंजवानी के पास 03:09 बजे और तीसरी बार उसी स्थान के पास करीब 04:19 बजे ड्रोन देखा गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। इससे पहले सोमवार को कालूचक-पुरमंडल रोड पर मिलिट्री स्टेशन के पास दो संदिग्ध ड्रोन उड़ते हुए देखे गए जिसके बाद सेना के जवानों नें उन पर कुछ राउंड गोलियां चलाई है और वह उड़ गए।
सैनिकों की सतर्कता और सक्रियता ने एक बड़े खतरे को विफल कर दिया। रविवार को जम्मू वायु सेना स्टेशन पर एक संदिग्ध ड्रोन द्वारा दो बम गिराए जाने की घटना में वायु सेना के दो जवान घायल हो गए थे और एक इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के मामले की जांच केंद्र सरकार ने अब एनआईए को सौंप दी है। होम मिनिस्ट्री ने इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का फैसला लिया है।
इस बीच नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी एनएसजी का स्पेशल बम निरोधक दस्ता जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा है और विस्फोटक की जांच कर रहा है। माना जा रहा है कि इस धमाके में RDX या TNT का इस्तेमाल किया गया है। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन्स का नियंत्रण सीमा पार से किया जा रहा था। इसके अलावा लोकल हैंडलर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...