Google Analytics Meta Pixel तपकरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और नायब तहसीलदार लिंक कोर्ट खुलेगा: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

तपकरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और नायब तहसीलदार लिंक कोर्ट खुलेगा: मुख्यमंत्री

कोल्हेजहारिया में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और फरसाबहार में प्रारंभ होगी सहकारी बैंक की शाखा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले में फरसबहार विकासखण्ड में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित कंवर समाज के मंदिर राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। मुख्यमंत्री ने ईब नदी के तट पर आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम कोल्हेजहारिया में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास तथा पुलिस चौकी की स्थापना, तपकरा में नायब तहसीलदार कोर्ट की घोषणा की। उन्होंने फरसाबहार के हाथी प्रभावित क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तपकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने, फरसाबहार में सहकारी बैंक प्रारंभ करने, पमशाला के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन, फरसाबहार में 67 स्थानों पर देवगुड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की। पमशाला पहुंचने पर वहां मुख्यमंत्री का स्वागत पगड़ी और साफा पहनाकर किया गया। पमशाला पहुंचने पर वहां मुख्यमंत्री का स्वागत पगड़ी और साफा पहनाकर किया गया। मुख्यमंत्री ने पमशाला में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से हाट बाजार क्लिनिक योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लघुवनोपजों की खरीदी और वेल्यू एडिशन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसका लाभ भी वनवासियों को मिल रहा है। सबसे पहले जशपुर से ही महुआ से सेनेटाईजर बनाया गया। कार्यक्रम में सितरेंगा के रजनी कुजूर ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही राशनकार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साजबहार के दीपक ने वन अधिकार पट्टा की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को मिलेगी बस की सुविधा
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल फरसाबहार के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए जल्द ही बस की सुविधा मिलेगी। ग्राम पमशाला में मुख्यमंत्री ने इस स्कूल बच्चों से मुलाकात के दौरान बच्चों की सुविधा के लिए कलेक्टर को जल्द ही बस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से स्कूल की गतिविधियों और पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली। फरसाबहार आत्मानन्द स्कूल के छात्र नूतन कुमार ने बताया कि स्कूल में पढाई अच्छी होती है। स्कूल में लैब और लाइब्रेरी आदि की सभी सुविधाएं हैं। स्कूल में अभी 500 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैंस्कूल में लैब और लाइब्रेरी आदि की सभी सुविधाएं हैं। स्कूल में अभी 500 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों ने स्कूल दूर होने के कारण बस सुविधा की मांग की । मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ सहायता योजना से होगा रमा का इलाज, सीएम ने की मदद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के तहत दुलदुला विकासखंड के ग्राम पतराटोली में लोगों से चर्चा की और उनसे शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया। इसी बीच भेंट-मुलाकात में गंभीर बीमारी से ग्रसित रमा ताम्रकार ने मुख्यमंत्री बघेल को अपने बीमारी के बारे में बताया और आर्थिक मदद की अपील की। रमा ने बताया कि उसे गम्भीर बीमारी है, बेहतर इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता है, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह ठीक तरह से अपना इलाज नहीं करा पा रही है। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है, पैसों की जरूरत है। रमा की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, उनका इलाज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ सहायता योजना से किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने रमा को इलाज का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इस योजना के तहत 20 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा है। मुख्यमंत्री के संवेदनशीलता पर रमा ने आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *