रायपुर- कांकेर जिले के गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, यहां महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का संचालन जैसे- सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन इत्यादि गतिविधियों के साथ मिनी राईस मिल, दाल मिल भी संचालित की जा रही है ताकि ग्रामीणजन उसे देंखे, समझें और उनका अनुकरण कर अपने घरों में भी अपनायें। कांकेर विकासखण्ड के बेंवरती गौठान में विभिन्न गतिविधियों के साथ ही जय बूढ़ी मां स्व-सहायता समूह और महानदी स्व सहायता समूह की सदस्य महिलाओं द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है, जिससे उन्हें लगभग 01 लाख 15 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है। इसके अलावा अपने घरों में भी सब्जी का उपयोग उनके द्वारा किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक बचत हुई है। गौठान में आजीविका के साधन और आय में वृद्धि के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष पार्वती नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा लगभग दो एकड़ भूमि में सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा बोर खनन करवाया जाकर टपक सिंचाई की व्यवस्था की गई। कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में उन्होंने मौसम एवं जलवायु के अनुरूप सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया, जिससे उन्हें रोजगार का जरिया प्राप्त हुआ और स्वयं के लिए भी उपयोग कर रहे हैं। उनके द्वारा लगभग 10 हजार रुपए मूली, बैंगन 6 हजार रुपए, टमाटर 08 हजार रुपए, चेरी टमाटर 4 हजार रुपए, मिर्च 4 हजार 500 रुपए, मटर 20 हजार रुपए, चना बूट 10 हजार रुपए, धनिया 06 हजार रुपए, आलू 29 हजार रुपए, लौकी 06 हजार रुपए, कद्दू 08 हजार रुपए एवं पत्तेदार सब्जियों के विक्रय से लगभग 05 हजार रुपए की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके द्वारा लौकी, कद्दू, हल्दी, जिमिकंद, अदरक इत्यादि की फसल ली गई है। जिससे लगभग 09 क्विंटल लौकी, 10 क्विंटल कद्दू, 10 से 12 क्विंटल हल्दी, 40 से 45 क्विंटल जिमिकंद एवं लगभग 05 क्विंटल अदरक का उत्पादन होने की संभावना है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होगी। उन्होंने बताया कि लौकी और कद्दू का विक्रय स्थानीय बाजारों में किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...