पशुओं में कुत्ता सबसे वफादार और स्वामीभक्त माना गया है। कुत्ते की स्वामीभक्ति को लेकर प्राचीनकाल से लेकर आज तक कई किस्से सुनने और देखने को मिल जाते हैं। सोमवार को जगदलपुर में एक पालतू कुत्ते की स्वामीभक्ति का दृश्य काफी चर्चा में रहा। घटना के साक्षी रहे लोगों की इस बेजुबान पशु की स्वामी से विरह की वेदना आंखें नम कर गई।
शहर के आंबेडकर वार्ड निवासी ओमप्रकाश अवस्थी का 72 साल की आयु में रविवार रात को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को इंद्रावती नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अवस्थी परिवार ने एक कुत्ता पाल रखा है। ओमप्रकाश अवस्थी करीब 10 साल पहले इस कुत्ते को लेकर आए थे। इसका नाम उन्होंने प्यार से कालू रखा था।
ओमप्रकाश अवस्थी के निधन के बाद कालू रातभर शव के पास ही बैठा रहा। दूसरे दिन सोमवार को उसने कुछ खाया-पिया नहीं। दोपहर एक बजे स्वर्गीय ओमप्रकाश अवस्थी की अंतिम यात्रा निकली तो कालू चिल्लाकर रोने लगा। कूदकर शव वाहन में जाकर अर्थी के समीप बैठ गया। उसकी आंखों से निरंतर आंसू बह रहे थे। कालू को शव वाहन से उतारने की कोशिश की गई, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। आखिरकार स्वजन की सहमति से अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने कालू को शव वाहन में ही बैठे रहने दिया।
कालू अंतिम यात्रा में शामिल होकर तीन किलोमीटर दूर इंद्रावती नदी तट स्थित मुक्तिधाम तक गया और वहां भी अंतिम संस्कार पूरा हाने तक पास में मुंह लटकाए बैठा रहा। अंतिम संस्कार के बाद कालू को साथ लाने की कोशिश की असफल रही। अंतिम यात्रा में शामिल सभी लोग लौट चुके थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...