Google Analytics Meta Pixel स्वामी विवेकानंद जी का जीवन है प्रेरणा से भरा हुआ : मंत्री अमरजीत भगत - Ekhabri.com

स्वामी विवेकानंद जी का जीवन है प्रेरणा से भरा हुआ : मंत्री अमरजीत भगत

खाद्य मंत्री स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। स्वामी जी ने पूरे विश्व को मानवता और बंधुत्व से साक्षातकार कराया। स्वामी विवेकानंद जी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता है। उनके जीवन काल के अमूल्य दो वर्ष छत्तीसगढ़ में व्यतीत हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा छत्तीसगढ़ में बिताए गए दो वर्षों की स्मृति को संजोने के लिए डे-भवन को स्मारक भवन बनाने का निर्णय लिया है। डे भवन को स्मारक बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई। स्मारक भवन पाठकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। मंत्री श्री अमरजीत भगत आज राजधानी रायपुर स्थित घासीदास संग्रहालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
स्वामी जी को युगाचार्य के रूप में भी जाना जाता है: वर्मा
व्याख्यान कार्यकम में अध्यक्षीय उदबोधन में स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के सचिव डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि स्वामी जी को युगाचार्य के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विज्ञान के साथ किया, साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वामी जी ने धर्म और विज्ञान के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने अपने विचारों से प्राचीन व आधुनिक भारत के बीच सेतु का काम किया। स्वामी जी ने पीड़ित और दुखियों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और हिन्दुत्व की व्याख्या कर भारत को महान बनाने की कल्पना की थी। वह आज रामकृष्ण मिशन, रामकृष्ण मठ के माध्यम से साकार हो रही है। विवेकानंद आश्रम रायपुर के प्रपत्यानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंतन किया। उन्होंने जो सोचा उसको साकार करने के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, शिष्यों को प्रशिक्षित किया और उनके माध्यम से समाज को दिशा प्रदान की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में स्वामीजी के बिताए हुए दो वर्ष के समय के अनुभवों को साझा किया
कार्यक्रम में प्रसिद्ध इतिहासकर एवं वक्ता डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के रायपुर आगमन से लेकर छत्तीसगढ़ में उनके बिताए हुए दो वर्ष के समय के अनुभवों को साझा किया। प्रोफेसर श्रीमती संपा चौबे ने कहा कि हर मनुष्य में ईश्वर व्याप्त है। स्वामी जी के जीवन पर माता-पिता की प्राथमिक शिक्षा से व्यक्तित्व का निर्माण हुआ। श्रीमती चौबे ने स्वामी जी के शिकागो के धर्म सभा में दिए भाषण को याद करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद शिकागो धर्म सभा में भाइयों एवं बहनों से संबोधित कर पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके जीवन से हमें एकाग्रता, देशप्रेम एवं लक्ष्य प्राप्ति करने तक नहीं रूकने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. और संचालक श्री विवेक आचार्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री श्री भगत ने स्वामी विवेकानंद जीवन के आधारित पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एस. तान्या देवी, द्वितीय पुरस्कार शिवा साहू और तृतीय पुरस्कार समृद्धि गुप्ता को दिया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...