Winter routine for sensitive skin:चाहे गर्मी हो ठंडी या फिर बारिश ये तीनों ही मौसम सेंसिटिव स्किन वालों के लिए परेशानी वाले होते हैं.ठंड के मौसम में Sensitive Skin वालों को कई तरह की प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है. कभी उन्हें पिंपल्स निकलने लगते हैं तो कभी स्किन पर रैशेज हो जाते हैं. अगर आप भी इसी कैटेगरी में आते हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है. यहां हम आपको बताने वाले हैं कि सर्दियों में सेंसिटिव स्किन वाले कैसे अपनी स्किन का ख्याल रखें.इसके साथ ही हम आपको बताएंगे सेंसिटिव स्किन वालों के लिए सिंपल स्किनकेयर. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
सेंसिटिव स्किन वालों के लिए सुबह का रूटीन
जेंटल क्लेंजर : सेंसिटिव स्किन वालों को सर्दियों के मौसम में सबसे पहले हार्ड क्लेंजर के इस्तेमाल से बचा चाहिए. आप माइल्ड, सल्फेट फ्री क्लेंजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. नॉन फोमिंग, क्रीमी क्लेंजर भी सर्दियों के लिए सबसे बेस्ट रहेगा.
हाइड्रेटिंग टोनर : सेंसिटिव स्किन वालों को सर्दियों के मौसम में हाइड्रेटिंग टोनर का भी यूज करना चाहिए. सूदिंग इंग्रेडिएंट्स वाले टोनर जैसे गुलाब जल, एलोवेरा या ग्लिसरीन आपके लिए ठीक रहेंगे. इससे त्वचा को अतिरिक्त नमी मिलेगी.
सीरम : सर्दियों में सीरम भी लगाना बेहद जरूरी होता है. टोनर के बाद अच्छी मात्रा में सीरम अप्लाई करें.एक हाइड्रेटिंग सीरम जो ह्यालुरोनिक एसिड या ग्लिसरीन रिच हो मॉइश्चर लॉक करने में मदद करेगा.
मॉइश्चराइजर : हाइड्रेटिंग और बिना खुशबू वाला मॉइश्चराइजर जिसमें सेरामाइड्स, पेप्टीटाइड्स या कोलॉइडल ओटमील हो, त्वचा पर जादू जैसा काम करेगा. इससे स्किन बैरियर को मजबूती मिलेगी.
सनस्क्रीन : धुंध का मौसम हो या बादल वाला, सभी में सनस्क्रीन लगाने से पीछे न हटे. ऐसी सनस्क्रीन जिसका SPF 30 से ऊपर हो.
सेंसिटिव स्किन वालों के लिए शाम का रूटीन
जेंटल क्लेंजर : माइल्ड क्लेंजर यूज़ करें जो सुबह के समय किया था.
लाइट एक्सफोलिएशन : आपकी त्वचा को साफ और हेल्दी रहना चाहिए. हफ्ते में दो बात से ज्यादा त्वचा को एक्सफोलिएट करने बचें. कठोर स्क्रबर भी इस्तेमाल न करें.
हाइड्रेटिंग सीरम: एक अच्छी गुणवत्ता वाले ह्यालुरोनिक एसिड सीरम को चुनें और उसे शाम के स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बना लें. सुबह और शाम दोनों समय इस सीरम को लगाने से अधिक फायदे मिलेंगे
मॉइश्चराइजर या ओवरनाइट मास्क: किसी भी मॉइश्चराइजर को चुनने के बजाय ऐसे चुनें जो गहराई तक मॉइश्चराइज करे. ओवरनाइट मास्क भी अच्छा विकल्प है.
आई क्रीम : आई क्रीम को विंटर रूटीन का हिस्सा बना लें. ऐसी आई क्रीम चुनें जिसमें सिरामाइड्स या कैमोमाइल हो.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...