आतंकी मसूद अजहर की अफगानिस्तान में होने के दावे पर पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनातनी हो गई है। पाकिस्तान की इस हरकत पर तालिबान ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में नहीं है। तालिबान ने कहा है कि बिना किसी सबूत के ऐसे झूठे दावे करने से हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। हम अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं होने देंगे। गौर हो कि पाकिस्तान ने एक चिट्ठी लिखकर दावा किया था कि आतंकी मसूद अजहर अफगानिस्तान में छिपा है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को लेकर तालिबान सरकार सहयोग करे।
मसूद अजहर को 31 दिसंबर, 1999 को इंडियन एयरलाइंस की उड़ान C 814 के अपहरण के बाद एक भारतीय जेल से मुक्त कर दिया गया था। फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद उसे एक वैश्विक आतंकी नामित किया गया था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने तालिबान को लिखे अपने पत्र में दावा किया है कि अजहर संभवत अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में छिपा है। चिट्ठी में यह भी लिखा है कि वह नंगरहार और कुनार क्षेत्रों में हो सकता है, इसलिए उसे ढूंढा जाना चाहिए, गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सूचित किया जाना चाहिए।
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने अफगानिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की मौजूदगी से इन्कार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान को बिना सबूत के दावा न करे। पाकिस्तान की इस चिट्ठी पर भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह मात्र दिखावा है, क्योंकि इसका मकसद ब्रांडिंग करना है। सच्चाई यह है कि आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने का ड्रामा करके एफएटीएफ के ग्रे लिस्ट से पाकिस्तान को बाहर निकालना चाहता है। मसूद अजहर संयुक्त राष्ट्र से घोषिठ अंतरराष्ट्रीय आतंकी है। इसे भारत में वोस्ट वांटेड भी घोषित किया गया है।
तालिबान के प्रवक्ता शाहीन ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है कि हम किसी को भी किसी अन्य देश के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल नहीं करने देंगे। बिना किसी सबूत के पाकिस्तान के दावे से द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमारे पास अजहर की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हम निश्चित रूप से उसकी तलाश करेंगे। ऐसा हम अपनी संतुष्टि के लिए करेंगे, लेकिन वह यहां नहीं है। मैं स्पष्ट रूप से इन्कार करता हूं और कहता हूं कि अफगानिस्तान किसी अन्य देश के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली जगह नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...