Google Analytics Meta Pixel आतंकी मसूद की अफगानिस्तान में मौजूदगी की चिट्ठी पर तालिबान की पाकिस्‍तान को चेतावनी - Ekhabri.com

आतंकी मसूद की अफगानिस्तान में मौजूदगी की चिट्ठी पर तालिबान की पाकिस्‍तान को चेतावनी

आतंकी मसूद अजहर की अफगानिस्तान में होने के दावे पर पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनातनी हो गई है। पाकिस्‍तान की इस हरकत पर तालिबान ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। साथ ही स्‍पष्‍ट किया है कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में नहीं है। तालिबान ने कहा है कि बिना किसी सबूत के ऐसे झूठे दावे करने से हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। हम अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं होने देंगे। गौर हो कि पाकिस्तान ने एक चिट्ठी लिखकर दावा किया था कि आतंकी मसूद अजहर अफगानिस्तान में छिपा है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को लेकर तालिबान सरकार सहयोग करे।

 

मसूद अजहर को 31 दिसंबर, 1999 को इंडियन एयरलाइंस की उड़ान C 814 के अपहरण के बाद एक भारतीय जेल से मुक्त कर दिया गया था। फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद उसे एक वैश्विक आतंकी नामित किया गया था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने तालिबान को लिखे अपने पत्र में दावा किया है कि अजहर संभवत अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में छिपा है। चिट्ठी में यह भी लिखा है कि वह नंगरहार और कुनार क्षेत्रों में हो सकता है, इसलिए उसे ढूंढा जाना चाहिए, गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सूचित किया जाना चाहिए।

 

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने अफगानिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की मौजूदगी से इन्‍कार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान को बिना सबूत के दावा न करे। पाकिस्तान की इस चिट्ठी पर भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह मात्र दिखावा है, क्योंकि इसका मकसद ब्रांडिंग करना है। सच्‍चाई यह है कि आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने का ड्रामा करके एफएटीएफ के ग्रे लिस्ट से पाकिस्तान को बाहर निकालना चाहता है। मसूद अजहर संयुक्त राष्ट्र से घोषिठ अंतरराष्ट्रीय आतंकी है। इसे भारत में वोस्ट वांटेड भी घोषित किया गया है।

Read Also  वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी शर्मा का निधन

 

तालिबान के प्रवक्ता शाहीन ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है कि हम किसी को भी किसी अन्य देश के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल नहीं करने देंगे। बिना किसी सबूत के पाकिस्‍तान के दावे से द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमारे पास अजहर की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हम निश्चित रूप से उसकी तलाश करेंगे। ऐसा हम अपनी संतुष्टि के लिए करेंगे, लेकिन वह यहां नहीं है। मैं स्पष्ट रूप से इन्‍कार करता हूं और कहता हूं कि अफगानिस्तान किसी अन्य देश के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली जगह नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...