वार्षिक वेतनवृद्धि रोके जाने संबंधी छत्तीसगढ सरकार के फैसले के विरोध में शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। आज प्रदेशभर के शिक्षक कर्मचारी संघ के बैनर तले अपने-अपने घरों में एक दिन का उपवास करके विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शाम सात बजे सरकार के आदेश की प्रतियां जलाने और फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर सांकेतिक आंदोलन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शिक्षक कर्मचारी संघ के महासमुंद जिलाध्यक्ष गणेश राम चन्द्राकर ने कहा है कि कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए हम सभी ने केन्द्र और राज्य सरकार के हर फैसले का स्वागत किया है। तन-मन-धन से पूरा साथ दिया है किंतु कर्मचारियो के संवैधानिक अधिकार मंहगाई भत्ता और वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ ही पदोन्नति पर रोक लगाने का फैसला हितों पर कुठाराघात है।
शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा के बदले मिले इस अप्रत्याशित दंड का पुरजोर विरोध करते हुए छग सरकार से फैसला वापस लेने की मांग पर अपने-अपने घरों में उपवास कर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी के संयोजन में आज सोमवार को अपने घरो में सपरिवार सामूहिक उपवास रखकर सांकेतिक धरना दे रहे हैं। शाम सात बजे सरकारी आदेश की प्रतियां जलाएंगे। अपने-अपने घरों में कर रहे प्रदर्शन का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष गणेश राम चन्द्राकर ने कहा है कि इस फैसले पर पुनर्विचार करना आवश्यक है। कोरोना महामारी के विरूद्ध समस्त कर्मवीर अपना सब कुछ दाँव पर लगाकर डटे हुए हैं। दानदाताओ के साथ वे भी राहत कोष में धनराशि दान कर रहे हैं। नियमानुसार आयकर भी जमा करते हैं। ऐसे में ज्यादातर कर्मचारी जो मध्यमवर्गीय परिवार से संबंधित हैं, उनके वेतनवृद्धि के संवैधानिक अधिकार पर छग सरकार द्वारा रोक लगाया जाना कर्मचारी हितों के साथ कुठाराघात है।
विदित हो कि किसी भी कर्मचारी की वार्षिक वेतनवृिद्ध को नहीं रोका जा सकता है। यदि छात्तीसगढ़ में आपातकाल लागू होता है तब भी वेतनवृद्धि को नहीं रोका जाना चाहिए। आपातकाल की स्थिति में कुछ समय के लिए महंगाई भत्ता को रोका जा सकता है। कोविड-19 महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन्हें चिकित्सा और रक्षा कर्मचारियों के समान बीमा कराए जाने की मांग विभिन्न संगठनों द्वारा पूर्व से की जा रही है। अब उनके वार्षिक वेतन वृद्धि और मंहगाई भत्ता पर भी सरकार द्वार रोक लगाने का फैसला कर्मचारी हितों के विरूद्ध माना जा रहा है
संगठन के उपप्रांताध्यक्ष नवीन चन्द्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष छबिराम साहू,, महासचिव भरत तम्बोली, शिवनारायण तिवारी, सचिव कन्हैया लाल साहू, ब्लाक अध्यक्ष परस राम चन्द्राकर, पीताम्बर बंजारा, सुजीत मार्कण्डे, देवराज सेन, अरविन्द द्ववेदी, जगदीश पटेल ने शासन से मांग की है कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुये वार्षिक वेतनवृद्धि की रोक को वापस लिया जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...