Google Analytics Meta Pixel इंग्लैंड में टीम इंडिया ने 35 साल पहले जीता था शुरुआती टेस्ट मैच - Ekhabri.com

इंग्लैंड में टीम इंडिया ने 35 साल पहले जीता था शुरुआती टेस्ट मैच

नई दिल्ली। टीम इंडिया इंग्लैंड के दोहरे मिशन पर है. इस मिशन पर कुल मिलाकर उसे 6 टेस्ट मैच खेलने है, जिसकी शुरुआत ही वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से है. सुनील गावस्कर समेत क्रिकेट के कई पंडितों ने न सिर्फ वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की जीत की बात की है बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ भी क्लीन स्वीप की उम्मीद जताई है. पर बड़ा सवाल ये है कि क्या ऐसा मुमकिन है. क्रिकेट से जुड़े आंकड़ों को देखकर कहें तो शायद नहीं. दरअसल, टीम इंडिया पर एक 35 साल पुराना बोझ है. वो बोझ अगर इस बार भी नहीं उतरा तो समझ लीजिए बात इतनी बिगड़ेगी, जितनी पहले कभी नहीं बिगड़ी होगी. अब आप सोच रहे होंगे कि 35 साल पुराना ये बोझ आखिर है क्या. दरअसल, ये जुड़ा है इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले शुरुआती मुकाबले से. इंग्लैंड मिशन पर भारत अपने 6 टेस्ट मैचों की कहानी की शुरुआत वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप से करेगा. अब यहीं पर कहानी में ट्विस्ट है. 35 साल से चले आ रहे बोझ का दबाव विराट एंड कंपनी पर बढ़ जाता है।भारतीय टीम पर बोझ ये है कि उसने इंग्लैंड में पिछले 35 सालों से अपना पहला टेस्ट मैच नहीं जीता है. भारत की टीम ने आखिरी बार पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड में साल 1986 में जीता था. ये टेस्ट मैच लॉड्सज़् में खेला गया था और इसमें दिलीप वेंगसरकर ने शतक जबकि दूसरी इनिंग में कपिल देव ने 4 विकेट चटकाए थे. तब से लेकर मौजूदा दौरे से पहले तक भारत ने इंग्लैंड के 5 दौरे किए पर कभी पहला टेस्ट नहीं जीता. इन 5 दौरों में 3 बार उसे पहले ही टेस्ट में मुंह की खानी पड़ी जबकि 2 मौकों पर पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। विराट एंड कंपनी को इंग्लैंड मिशन की शुरुआत वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप से करनी है. यानी, इस दौरे का पहला मैच उन्हें टेस्ट क्रिकेट के वल्र्ड कप के तौर पर खेलना है. ऐसे में टीम इंडिया अगर 35 साल पुराना बोझ इस बार भी नहीं उतार सकी तो उसकी कीमत उसे टेस्ट क्रिकेट के वल्र्ड चैंपियन की ट्रॉफी गंवाकर चुकानी होगी. और, ये अब तक का सबसे बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
तारीख का भी अडंगा
वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर भारतीय टीम के साथ एक और अडंगा है. इसकी शुरुआत 18 जून से है. और, इतिहास गवाह है कि इस तारीख को खेला एक भी मैच भारत जीत नहीं सका है. यानी अगर कुछ बड़ा करना है तो इस बार टीम इंडिया को 35 साल पुराना बोझ भी उतारना होगा और 18 जून की अपनी तकदीर भी बदलनी होगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...