रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम रायपुर, यातायात पुलिस और टीम प्रहरी द्वारा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान तेज कर दिया गया है।
शनिवार को नगर निवेश उड़न दस्ता द्वारा आजाद चौक के पास स्थित सिंघ साइकिल स्टोर की ओर से सड़क पर रखी गई 8 साइकिलें जप्त की गईं। यह कार्रवाई GE रोड पर यातायात बाधित होने की शिकायतों के बाद की गई।
IMG 20250510 WA0003
नगर निगम के मुख्यालय और जोनों के नगर निवेश विभाग ने यातायात पुलिस बल के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
जोन 3 ने लोधीपारा के पास अवंतीबाई चौक से अवैध कब्जा हटाकर सड़क को खाली कराया।
जोन 7 और 10 ने मुख्य मार्गों पर अवैध फ्लैक्स और बैनर हटाए।
जोन 8 ने सरोना क्षेत्र में सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री (रेत) जब्त की।
जोन 5 और 7 ने संयुक्त अभियान में यातायात पुलिस की मौजूदगी में सड़कों से अतिक्रमण हटाया।
इस व्यापक अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा देना है। निगम और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...