अमेजन प्राइम वीडियो ‘तांडव” को लेकर उठे विवाद, देशभर में हिंदू संगठनों के भारी विरोध और बडी संख्या में केस दर्ज होने के बाद निर्माता और कास्ट टीम ने पहले गलती के लिए क्षमा मांगी और अब उसमें बदलाव करने का ऐलान किया है।
सैफ अली खान, डिंपल कपाडिया तथा जीशान अय्यूब अभिनीत नौ एपिसोड वाले राजनीतिक थ्रिलर ‘तांडव” की स्ट्रीमिंग पिछले सप्ताह शुरू होने के बाद उसमें हिदू देवी-देवताओं का उपहास उड़ाए जाने के खिलाफ बड़ा विवाद पैदा हो गया है। खासकर कालेज छात्र के रूप में जीशान अली के भगवान महादेव के अभिनय वाले दृश्य का जोरदार विरोध किया जा रहा है।
एक आधिकारिक बयान में टीम ने फिर जोर देकर कहा है कि उसका इरादा किसी की भावना को आहत करने का नहीं था। इसमें कहा गया है कि हम अपने देश के लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं। हमारा इरादा किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं है। न ही किसी संस्थान, राजनीतिक दल और जीवित या मृत व्यक्ति का अपमान करना है। इसलिए ‘तांडव” की कास्ट व क्रू टीम ने लोगों की भावनाओं को देखते हुए वेब सीरीज में बदलाव करने का फैसला किया है। टीम ने इस मामले में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का धन्यवाद किया है। साथ ही कहा है कि अनजाने में यदि इस वेब सीरीज से किसी की भावना आहत हुई है तो पुन: माफी मांगते हैं।
एक दिन पहले ही वेब सीरीज ‘तांडव” की निर्माता कंपनी की ओर से यह कहते हुए बिना शर्त माफी मांग ली गई कि उनके द्वारा प्रस्तुत सीरीज की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है। उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। इसके बावजूद इस मुद्दे पर विरोध थम नहीं रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...