Google Analytics Meta Pixel क्रिकेटर रैना के फूफा और उनके बेटे की हत्या का आरोपी पकडा गया - Ekhabri.com

क्रिकेटर रैना के फूफा और उनके बेटे की हत्या का आरोपी पकडा गया

क्राइम ब्रांच सहारनपुर ने क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और उनके बेटे की हत्या के आरोपी को आखिरकार दबोच लिया। पूछताछ में हत्‍या के आरोपी ने माना कि उसने ही पंजाब के पठानकोट में दो लोगों की हत्या कर डकैती डाली थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अगस्त 2020 में वारदात को अंजाम दिया था। बाद में उसे पता चला कि उसने जिनकी हत्या की थी वे क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और उनके पुत्र थे। उसके कई साथी जेल जा चुके हैं, लेकिन सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला आरोपी अभी तक फरार था। पठानकोट एसपी की ओर से आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने इसकी जानकारी पंजाब पुलिस को दे दी है।

एसएसपी सहारनपुर डा. एस चन्न्पा ने बताया कि पठानकोट जिले के शाहपुरकंडी थानाक्षेत्र के गांव थरियाल निवासी एक ही परिवार के अशोक कुमार और कौशल कुमार 20 अगस्त 2020 की रात अपने घर में सोए हुए थे। उसी समय कच्छा बनियानधारी गिरोह घर में घुस गया। अशोक कुमार और कौशल कुमार की हत्या करने के बाद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। जिसका मुकदमा शाहपुरकंडी थाने में दर्ज किया गया। पठानकोट पुलिस की जांच में पांच नाम सामने आए। इनमें से चार आरोपितों को पंजाब पुलिस ने जेल भेज दिया था। गंगोह थानाक्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी साजन उर्फ आमिर पुत्र आमीन फरार था। क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी जयवीर और उनकी टीम को सूचना मिली कि आरोपित गंगोह में रह रहा है। इसके बाद टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गंगोह के बड़ा डाक खाने के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह पठानकोट की घटना में शामिल था।

Read Also  19वां एशियन गेम्स : भारत को छठा गोल्ड, अब तक 24 मेडल

साजन उर्फ आमिर कच्छा बनियानधारी गिरोह चलाता है। उसके गिरोह में हरियाणा और पंजाब के लोग शामिल है। आरोपी हरियाणा और पंजाब में ही बड़ी वारदात को अंजाम देता है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में आकर छिप जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...