टेनिस : जोकोविक की अनुपस्थिति में नडाल के पास रहेगा बढ़त का मौका

पूर्व नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविक की अनुपस्थिति में 22 बार के ग्रैैंडस्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल के पास सोमवार से शुरू हो रहे वर्ष के आखिरी ग्रैैंडस्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बढ़त हासिल करने का बेहतर मौका रहेगा। 21 बार के ग्रैैंडलसैम विजेता जोकोविक कोविड-19 टीकाकरण नहीं कराने के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैैं। मौजूदा सत्र में यह दूसरी बार है जब जोकोविक टीकाकरण नहीं करवाने के कारण किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में नहीं खेल पा रहे हैं। वह इससे पहले आस्ट्रेलियन ओपन में भी इसी कारण से नहीं खेल पाए थे। ऐसे में नडाल मजबूत दावेदार के रूप में यहां उतरेंगे।
नडाल ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था और अगर वह यूएस ओपन को जीतने में कामयाब रहे तो उनके नाम 23 ग्रैैंडस्लैम रिकार्ड हो जाएंगे। इस तरह नडाल जोकोविक से दो और स्विट्जरलैैंड के रोजर फेडरर से तीन कदम आगे हो जाएंगे। फेडरर के नाम 20 ग्रैैंडस्लैम खिताब हैैं और वह पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैैं। 2019 के बाद पहली बार यहां खेल रहे नडाल अपने अभियान की शुरुआत आस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता के विरुद्ध करेंगे।
मेदवेदेव करेंगे वापसी
डेनिल मेदवेदेव रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण इस साल विंबलडन में नहीं खेल सके थे और वह यूएस ओपन से ग्रैैंडस्लैैम टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। मेदवेदेव नडाल को अच्छी चुनौती दे सकते हैैं, जबकि उनके सामने अपने खिताब को बचाने की भी चुनौती होगी।
पांच खिलाड़ियों के पास रहेगा नंबर एक बनने का मौका
यूएस ओपन के दौरान पांच पुरुष खिलाड़ियों के पास दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनने का मौका होगा, जिसमें नडाल भी शामिल हैं। दुनिया के मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी और गत यूएस ओपन चैंपियन डेनिल मेदवेदेव, कार्लोस अलकराज, स्टेफनोस सितसिपास और कैस्पर रुड को यूएस ओपन खत्म होने के अगले दिन जारी होने वाली रैंकिंग में शीर्ष पर रहने के लिए 11 सितंबर को होने वाले फाइनल में जगह बनाने की जरूरत है।
सेरेना बनाना चाहेंगी रिकार्ड
महिलाओं के वर्ग में 23 बार की ग्रैैंडस्लैम विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स एक और ग्रैैंडस्लैम जीतकर रिकार्ड 24वां खिताब अपने नाम करना चाहेंगी। सेरेना का फार्म हालांकि उनका साथ नहीं दे रहा है और उन्होंने अपने पिछले छह में से पांच मुकाबले गंवाए हैैं। सेरेना के लिए यह सफर आसान नहीं होने वाला है। महिला वर्ग में ही जापान की नाओमी ओसाका दो बार यूएस ओपन जीत चुकी हैं और इसलिए न्यूयार्क में उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जाता है। हालांकि वह आस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता डेनियल कोलिंस के विरुद्ध अपने पहले दौर के मुकाबले से पहले काफी अच्छी स्थिति में नहीं हैं।
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ओसाका अब 44वें नंबर पर हैैं और अपने पिछले तीन मुकाबले गंवा चुकी हैं। उन्होंने अप्रैल की श्ाुरुआत से दो मैच जीते हैं, जबकि छह गंवाए हैं। महिलाओं में इनके अलावा नंबर एक पोलैैंड की इगा स्वियातेक, कोको गफ के साथ ही गत चैैंपियन ब्रिटेन की राडूकानू भी दावेदार होंगी।
मैच के दौरान दी जा सकेगी कोचिंग
यूएस ओपन के दौरान पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में मैच के दौरान कोचिंग की अनुमति दी जाएगी। कोच को कोर्ट के पास निश्चित सीट पर बैठना होगा और वे उसी समय खिलाड़ियों के साथ संवाद कर सकते हैं जब वे कोर्ट के एक ही छोर पर हों। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे शीर्ष अमेरिकी खिलाड़ी 10वें वरीय टेलर फ्रिटज इस नियम से काफी खुश नहीं हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...