Google Analytics Meta Pixel जमीन में निवेश का तीन मानकों पर करें मूल्यांकन - Ekhabri.com

जमीन में निवेश का तीन मानकों पर करें मूल्यांकन

भारत में जमीन या अचल संपत्ति में निवेश अनादि काल से निवेशकों के पोर्टफोलियो में रहा है। जब हम जमीन में निवेश की बात करते हैं तो देश की बहुसंख्यक आबादी जो किसान के रूप में गांवों में रहती है, उन्हें नहीं भुलाया जा सकता है। बाकी जो लोग खेती नहीं करते हैैं, वे भी किसी न किसी तरह से कृषि से जुड़े हुए हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आपको उस ब्रांडेड जमीन के आफर को स्वीकार करना चाहिए, जो आपके पास आया आया है? इस मामले में आपको खुद से सवाल पूछना चाहिए कि एक ब्रांडेड चीज (जमीन) खरीदने के लिए मैं जो प्रीमियम चुका रहा हूं, उसके बदले में मुझे क्या मूल्य मिल रहा है? यह एक ऐसा स्व-मूल्यांकन होगा जो आपको सवालों के जवाब तक ले जाएगी।
बाजार के निवेश विशेषज्ञ आशुतोष बिश्नोई कहते हैं कि अब शहरी निवेशकों के लिए जमीन खरीदने के मायने बिल्कुल अलग हैैं। जमीन के एक हिस्से को एक डेवलपर काफी बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहा है और मार्केटिंग के तरीकों से खरीदारों को साधने में लगा है। यह ट्रेंड देखने लायक है। इसमें चुनौतियां भी हैं और अवसर भी। यदि आप ऐसी जमीन खरीद पर विचार करने के इच्छुक हैैं तो आगे बढ़ने से पहले जिस जमीन को आप खरीदने जा रहे हैं, उसका मूल्यांकन तीन बुनियादी मानकों पर किया जाना चाहिए। यह मानक सेफ्टी, लिक्विडिटी और रिटर्न हैैं।
सेफ्टी
सुरक्षा के तहत जो जमीन आप खरीदने जा रहे हैं उसका मालिकाना हक विक्रेता के पास होना चाहिए। इस पर अच्छी तरह से गौर करें। यदि आप जमीन खुद के इस्तेमाल के लिए खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे अच्छी तरह से समझें।
लिक्विडिटी
जो लोग रियल एस्टेट निवेश से तत्काल और बहुत जल्दी लिक्विडिटी चाहते हैं, तो उनको रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआइटी) में निवेश पर विचार करना चाहिए। ये ट्रस्ट मूल रूप से एक विशेषज्ञ रियल एस्टेट पोर्टफोलियो मैनेजर द्वारा फंड की तरह प्रबंधित होते हैं और इन्हें स्टाक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध किया जाता है।
रिटर्न
बहुत से लोग आपको बताने वाले मिल जाएंगे कि जमीन में निवेश सबसे अच्छा रिटर्न देता है, जो हमेशा सच नहीं होता है। यदि आप एक किसान बनकर जमीन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको अपने प्लान पर बहुत सावधानी से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। जमीन से दूसरे प्रकार का रिटर्न किराया या रेंट होता है। यह एक अच्छा सौदा हो सकता है बशर्ते आपको एक स्थिर, भुगतान करने वाला और ईमानदार किरायेदार मिल जाए।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...