ईरान में एक शिया मस्जिद में आतंकी हमले में 15 लोग मारे गए हैं और 40 लोग घायल हुए हैं। यह हमला दक्षिणी ईरान के शिराज इलाके में स्थित शाह चेराघ मस्जिद में हुई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान में पुलिस हिरासत में युवती की की मौत के विरोध में पिछले 40 दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा है कि हमले की साजिश रचने वालों को छोड़ेंगे नहीं।
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ईरना ने न्याय विभाग के हवाले से कहा कि तीन हथियारबंद आतंकवादी स्थानीय समय के अनुसार शाम 5:45 बजे मस्जिद में घुसे। दरगाह में घुसते ही आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिग शुरू कर दी। दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक भागने में सफल रहा है।
एजेंसी के अनुसार ये आतंकवादी तकफीरी गुट से जुड़े थे। तकफीरी शब्द का इस्तेमाल सुन्नी मुस्लिम आतंकियों के लिए किया जाता है जो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की तरह ही है। इस गुट के आतंकियों ने पहले भी शिया धर्मस्थलों पर हमले किए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से जुड़ी एक वेबसाइट ने कहा है कि हमलावर विदेशी थे।
ईरान की अर्ध सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार रईसी ने कहा, “अनुभव से पता चलता है कि ईरान के दुश्मन, देश के संयुक्त रैंक में फूट डालने में विफल होने के बाद हिंसा और आतंक के माध्यम से बदला ले रहे हैं। इन दुश्मनों को जरूर जवाब मिलेगा और सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियां हमले की साजिश रचने वालों को सबक सिखाएंगी।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...