Google Analytics Meta Pixel अब बीटेक की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी होगी - Ekhabri.com

अब बीटेक की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी होगी

उत्‍तर प्रदेश में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को इस सत्र से तकनीकी विषय को अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी पढ़ने का मौका मिलेगा। डा. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) और संबद्ध तकनीकी कालेजों में विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों की हिंदी में लिखी पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जा रही है। एकेटीयू तकनीकी विषयों पर पुस्तकें हिंदी में लिखने के लिए अपने शिक्षकों को दो लाख रुपये की ग्रांट भी दे रहा है। इसके लिए सभी कालेजों के शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि सत्र शुरू होने पर वे कक्षा में छात्रों को पढ़ाते समय तकनीकी शब्दावली भले ही अंग्रेजी में बताएं, लेकिन विषय हिंदी में समझाएंगे। बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। वे किसी भी भाषा में उत्तर लिख सकेंगे।

 

टर्म अंग्रेजी में संवाद हिदी में : एकेटीयू के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि 15 नवंबर से सत्र शुरू हो रहा है। पढ़ाई के दौरान टर्म अंग्रेजी में ही होंगे, लेकिन पढ़ाने और समझाने का तरीका हिंदी में होगा। एआइसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी परिषद) की ओर से तैयार कराई गई हिंदी माध्यम की पुस्तकों को मंगा रहा है। विषय को समझाने की प्रक्रिया हिदी में है। इससे हिंदी माध्यम के विद्यार्थी तकनीकी विषय को आसानी से समझ लेंगे। द्विभाषीय होने से प्लेसमेंट या किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। बीटेक प्रथम वर्ष के बाद द्वितीय वर्ष में भी छात्रों के पास दोनों विकल्प रहेंगे कि वे हिंदी या अंग्रेजी दोनों माध्यम से पढ़ाई जारी रखते हुए परीक्षा दे सकेंगे। द्वितीय वर्ष के लिए भी हिंदी माध्यम में पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

Read Also  सफल मुकाम हासिल करने के लिए सही आचरण और व्यवहार का होना जरूरी है- राज्यपाल

 

पुस्तक में दिखेंगे ऐसे-ऐसे शब्द : तकनीकी विषय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से जो पुस्तकें तैयार हुईं हैं, उसमें अंग्रेजी के टर्म को देते हुए उसका हिंदी अनुवाद किया गया है। जैसे डिजिटल इलेक्ट्रानिक्स का अनुवाद अंकीय इलेक्ट्रानिक्स के नाम से हुआ है। संख्या प्रणाली के साथ नंबर सिस्टम को भी रखकर समझाया गया है। अधिसंख्य तकनीकी अंग्रेजी शब्दावली को देवनागरी लिपि में दिया गया है।
आइईटी लखनऊ के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. मनीष गौड़ ने बताया कि हिंदी माध्यम से बीटेक करने से शुरुआती दौर की चुनौतियां आ सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध करने और संवाद करने में दिक्कत होगी। ज्यादातर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम से पढ़कर ही आए हैं। बहुत से पाठ्य सामग्री अंग्रेजी में उपलब्ध है। हालांकि जापान, जर्मनी जैसे देश जिस तरह से अपनी भाषा में तकनीकी शिक्षा देकर विश्व के साथ संवाद रखते हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि यहां भी ऐसी समस्या नहीं आएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...