कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने हाल के दिनों में आतंकी समूह हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडरों समेत कई आतंकवादियों को ढेर करके बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि यह संगठन फिर से सक्रिय हो रहा है और उसने घाटी में 10 दिनों के अंदर कई आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बनाई है। खुफिया एंजेसियों का कहना है कि वे बड़े पैमाने पर आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं और वे सुरक्षा बलों को निशाना बनाएंगे। एजेंसियों ने कहा कि कमजोर पड़ रहे हिजबुल का मुख्य लक्ष्य घाटी में विभिन्न स्थानों पर तैनात सुरक्षा बलों पर हमला करने के साथ ही उनके हथियारों को लूटना भी है।
घाटी में हिजबुल का नेतृत्व कर रहे उसके शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू को इस महीने की शुरुआत में उसके घर से कुछ मिनटों की दूरी पर एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था। आतंकी समूह ने अब नाइकू की मौत का बदला लेने की योजना बनाई है। खुफिया एजेंसियों ने कहा कि वे कोविड-19 संकट के बीच स्थानीय युवाओं को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों का एक समूह किश्तवाड़ पहुंचा है। खुफिया एंजेसियों ने कहा कि इलाके में हिजबुल कैडर की कमान संभालने के लिए हिजबुल आतंकी अशरफ मौलवी अनंतनाग से किश्तवाड़ जा पहुंचा है। एजेंसियों ने कहा कि वे अपने स्वार्थी उद्देश्यों के लिए स्थानीय युवाओं को बरगलाने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा वे आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के दौरान पथराव करने वालों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की भी योजना बना रहे हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अलर्ट करते हुए कहा है कि बंधक बनाने वाली स्थिति की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।’
हिजबुल के शीर्ष कमांडर नाइकू (35) को छह मई को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। वह पुलवामा जिले के बेगपुरा इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा किए गए एक आतंकवादी-विरोधी अभियान के दौरान मारा गया था। इस खतरनाक आतंकवादी के सिर पर 12 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इसने जब कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन की कमान संभाली, वह तभी से भारत के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य था।
खुफिया एजेंसी के अनुसार, हिजबुल के पांच आतंकवादियों को गुरेज के पास देखा गया है और वे बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर घाटी में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इसके लिए भी चेताया है कि पाकिस्तान की बैटल एक्शन टीम (बीएटी) की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर विभिन्न भारतीय सेना की चौकियों पर हमला करने की तैयारी की गई है। इसके अलावा एजेंसी ने कहा है कि कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टरों में आतंकवादियों के दो समूहों द्वारा चौकियों पर हमला करने की भी संभावना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...