Google Analytics Meta Pixel श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में न्यायालय पहुंचे ठाकुरजी - Ekhabri.com

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में न्यायालय पहुंचे ठाकुरजी

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में चल रहे वाद में मंगलवार को सिविल न्यायालय में ठाकुर जी (लड्डू गोपाल) भी उपस्थित हुए। मामले में मुख्य वादी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ठाकुरजी को लेकर न्यायालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने पिछली तारीख में ठाकुर जी को अनुपस्थित दिखाया था, इसलिए इस बार ठाकुरजी को ले आए। न्यायालय ने कहा कि हम ठाकुर जी की उपस्थिति मान रहे हैं, आगे से इनके स्थान पर वाद मित्र ही न्यायालय आएं। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की है।

 

 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने वाद दायर कर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह हटाने की मांग की है। उन्होंने वाद में ठाकुर केशवदेव महाराज मंदिर कटरा में विराजमान केशवदेव को भी वादी बनाया है। उन्होंने शाही मस्जिद ईदगाह का सर्वे कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया था। 23 जनवरी को हुई सुनवाई में न्यायालय ने जो वादी नहीं आए थे, उन्हें अनुपस्थित दिखाया था। ऐसे में आशुतोष पांडेय न्यायालय में ठाकुर जी की प्रतिमा लेकर पहुंच गए।

 

 

 

न्यायालय ने कहा कि उपस्थिति मान ली गई है, लेकिन आगे से ठाकुर जी को न लाएं। वादी पक्ष ने सर्वे का आदेश देने की मांग की। इस पर शाही मस्जिद ईदगाह ने वाद से संबंधित कागजात मांगे। न्यायालय ने कागजात देने का आदेश देने के साथ ही सुनवाई के लिए 13 फरवरी तारीख तय की है। उधर, अखिल भारत हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी के वाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में वादी पक्ष से कोर्ट ने सुन्‍नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को नोटिस देने की ट्रेस रिपोर्ट मांगी।

Read Also  महादेव घाट में दो घंटे लगातार गूंजेंगी ऊं ध्वनि

 

 

 

ट्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए 20 फरवरी की तारीख तय की। उधर, शिशिर चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, पवन शास्त्री और रंजना अग्निहोत्री के मामले में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इसमें भी 20 फरवरी की तारीख तय की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...