तुर्किये में जोरदार भूकंप के कारण मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारत ने चार सी -17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमान, राहत सामग्री और मोबाइल अस्पतालों सहित विशेष खोजी और बचाव दल भेजा है। दो विमान वहां पहुंच चुके हैं। एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन अभियान पर पहली बार महिला बचाव दल को अपने साथ ले गई है।
उधर वायु सेना के एक परिवहन विमान में जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं सहित छह टन राहत सामग्री भूकंप प्रभावित सीरिया में भी भेजी गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि भारत इस चुनौतीपूर्ण क्षण में उनके साथ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि भारत इस कठिन समय में तुर्किये के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
तुर्किये पहुंची टीम में 51 जवान आठवीं बटालियन और 49 जवान कोलकाता की दूसरी बटालियन के शामिल हैं। टीम बस, ट्रक व मालवाहक वाहन के साथ अपने लिए 10 दिन का सूखा राशन भी लेकर गई है। चार श्वान दस्तों को भी अभियान पर भेजा गया है। आठवीं बटालियन की टीम डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार के नेतृत्व में मलबे में फंसे लोगों को बचाने का कार्य कर रही हैं।
सोमवार को भूकंप की सूचना मिलने के बाद ही आठवीं बटालियन अलर्ट मोड पर आ गई थी। आठवीं बटालियन इससे पहले नेपाल और जापान में भी लोगों की जान बचा चुकी है, जिसके लिए गाजियाबाद की बटालियन को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र का पहला सर्वोच्च पुरस्कार सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। मुख्यालय से निर्देश मिलते ही जवान पूरी तैयारी के साथ श्ााम साढ़े सात बजे हिडन एयरबेस पहुंचे और मंगलवार तड़के तीन बजे वायुसेना के विमान से तुर्किये के लिए रवाना हुए।
कोलकाता की टीम दोपहर बाद साढ़े 12 बजे गाजियाबाद से रवाना हुई। इस विमान में आगरा पैराशूट ब्रिगेड की मेडिकल टीम भी है। यह मेडिकल टीम घायलों का उपचार करेगी जबकि जरूरत पड़ने पर और भी विमानों और टीम को भेजा जा सकता है। दोनों टीमों ने तुर्किये के अदाना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया। आठवीं बटालियन की टीम डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार के नेतृत्व में मलबे में फंसे लोगों को बचाने का कार्य कर रही है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के साथ ही केमिकल आपदा के विशेषज्ञ भी भेजे गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...