Google Analytics Meta Pixel एक-दूजे के हुए अभिनेत्री कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ - Ekhabri.com

एक-दूजे के हुए अभिनेत्री कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ

तमाम लुकाछुपी के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी मंगलवार को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक-दूसरे के हो गए। राजशाही अंदाज में दोनों हस्तियों का विवाह संपन्न् हुआ, जिसके गवाह करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य और फिल्मी जगत की कई हस्तियां बनीं। होटल सूर्यगढ़ की बनी बावड़ी इलाके में सजे मंडप में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए।

 

 

 

सूर्यगढ़ पैलेस के एरियल के बीच स्थित बावड़ी के मध्य जगह पर एक विशेष मंडप तैयार किया गया था। विवाह समारोह में वर-वधू पक्ष के लोगों ने सफेद -पिक की थीम के कपड़े पहने थे। कियारा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जबकि सिद्धार्थ ने आफ-वाइट कलर की डिजाइनर शेरवानी। दिल्ली के मशहूर जिया बेंड की सुर लहरियों के बीच राजशाही शान-ओ-शौकत के साथ सिद्धार्थ सफेद घोड़े पर सवार हो बारात लेकर होटल में ही कियारा के यहां पहुंचे।

 

 

 

विवाह स्थल से कई दृश्य इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे, जिसमें पारंपरिक गुलाबी पोशाक में कुछ पुरुष फूलों की छतरी (फूलों से सजी छतरी) पकड़े हुए दिखाई दिए। शाम करीब पांच बजे दोनों ने एक-दूसरे को वर-मालाएं पहनाईं, उसके बाद वैवाहिक रस्में हुईं। शादी में अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ, फिल्मकार करण जौहर और उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, जूही चावला, मलाइका अरोड़ा और अरमान जैन समेत अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं।

 

 

 

 

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा साल 2018 में करण जौहर की सक्सेस पार्टी के दौरान करीब आए थे। इसके बाद फिल्म शेरशाह के सेट पर उनकी करीबी प्यार में बदल गई। दोनों करीब चार वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इससे पहले सिद्धार्थ या कियारा किसी ने भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकृति नहीं दी थी।

Read Also  चीन के विरोध में एक्टर मिलिंद सोमन का ऐलान, कहा-छोड़ने जा रहा हूं TikTok

 

 

दिल्ली में कल और मुंबई में 11 को रिसेप्शन
दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। नौ फरवरी को अपने परिजन व करीबियों के लिए दिल्ली में और 11 को फिल्म जगत से जुड़ी हस्तिओं सहित अन्य के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...