डेलिगेशन में थरूर का नाम कांग्रेस को अखरा! जयराम बोले- कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में फर्क

तिरुवनन्तपुरम से लोक सभा सांसद शशि थरूर का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान शुरु हो गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बिना नाम लिए शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन-आसमान का फर्क है। यह बयान तब आया जब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट पर दावा किया कि उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के लिए थरूर का नाम प्रस्तावित नहीं किया था, बल्कि सरकार ने उन्हें शामिल किया। कांग्रेस ने इसके बजाय आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सुप्रिया बरदोल और सैयद नासिर हुसैन के नाम सुझाए थे।

 

 

दूसरी ओर, बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “जो लोग भारत के लिए बोलते हैं, उनसे राहुल गांधी नफरत क्यों करते हैं?” बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस की आंतरिक कलह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस समय देश को एक स्वर में बोलना चाहिए। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाल ने प्रतिनिधिमंडल के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम प्रस्तावित नहीं करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संदिग्ध नाम प्रस्तावित किए हैं, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनके चुनाव के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे।

 

 

कांग्रेस पार्टी द्वारा नामित नामों में अपना नाम शामिल न किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- पार्टी को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। स्पष्ट रूप से, यह एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल है, इसलिए सरकार की अपनी राय है कि उन्हें कौन उपयुक्त लगता है। मुझे कहना चाहिए कि सरकार और मेरी पार्टी के बीच किसी और संपर्क के बारे में मुझे जानकारी नहीं है और मुझे लगता है कि आपको संबंधित लोगों से पूछना चाहिए। थरूर ने आगे कहा कि जहां तक ​​मेरा सवाल है, इन मुद्दों से निपटने वाली संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में और अंतरराष्ट्रीय मामलों में वर्षों के मेरे व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर मुझसे पूछा गया और उस अनुभव और ऐसे ज्ञान की आवश्यकता के बारे में जो मेरे पास है, उसे इस समय राष्ट्र की सेवा में लगाया जा सकता है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *