Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपका फोकस बढ़ा रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। परिवार में यदि सदस्यों में कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह और बढ़ सकता है, जो आपको तनाव देगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। किसी काम को आप आगे के लिए न टालें।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कहीं घूमने फिरने जाए, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए। आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें कोई नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से अपने कामों को करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको कुछ नए प्रयासों को करना बेहतर रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होंगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें। आपको दिखावे व जल्दबाजी के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की यदि पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने लक्ष्यों को पकड़कर चलेंगे, तो ही उन्हें पूरा कर सकेंगे। सरकारी योजनाओं में आप धन लगाने की सोचेंगे।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सूझबुझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। बड़ों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। पारिवारिक रिश्ते में एकता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चले और आपको किसी लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप किसी से तर्क-वितर्क में ना पड़े।
Read Also  आज का राशिफल
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। भाई और बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद भी खड़ा हो सकता है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह देने से  बचें। कार्य क्षेत्र में भी आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत आपको थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। आज आप किसी के बहकावे में ना आए।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य में आगे रहने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी कला-कौशल से सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के किसी काम को लेकर घर से दूर जा सकता है।
मीन राशि : आज आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आपको सूझबूझ दिखाकर निपटाने की आवश्यकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आप छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे। किसी नये मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए यदि आप सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसमें आगे बढ़ सकते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *