सुकमा, 17 मई। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंगावरम में आज उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री केदार कश्यप ने एकदिवसीय दौरा किया। यह दौरा 17 मई 2010 को नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में शहीद हुए जवानों और ग्रामीणों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान चिंगावरम के ग्रामीणों और बस दुर्घटना प्रभावित परिजनों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने शोक संतप्त परिवारों से सीधा संवाद कर उनका हालचाल जाना और शहीदों की स्मृति में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिसमें बलिदानियों की तस्वीरों के साथ एक भव्य स्मारक भी स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने पंचायत में रंगमंच निर्माण, स्टॉप डेम की मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण की भी घोषणाएं कीं।
गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक देश से सशस्त्र माओवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई भटका हुआ व्यक्ति उनके संपर्क में है, तो उसे मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास करें।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के विकास और इसे नक्सलमुक्त करने का संकल्प केंद्र और राज्य सरकार का है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले एक वर्ष में यह इलाका नक्सलमुक्त होगा और चिंगावरम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा, जिसमें चिंगावरम और आसपास के ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। सैकड़ों लोगों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ रैली में हिस्सा लिया।
यह आयोजन न केवल सुरक्षा बलों के साहस को सम्मानित करता है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि अब बस्तर का आम नागरिक भी आतंक और भय के खिलाफ खड़ा हो गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...