मेष राशि : आज का दिन आपके लिए काम में कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी दूसरे से वाहन मांगकर चलाने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, उनको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। संतान को कहीं बाहर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की भी योजना बनाएंगे और किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपका कोई पारिवारिक मामला यदि लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें और आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। बिजनेस में यदि उतार-चढ़ाव चल रहे थे, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगे। पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने से मन काफी खुश रहेगा, इसलिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखने की आवश्यकता है। आपको संतान से किए गए वादे को पूरा करना होगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके पास काम अधिक रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपके व्याकाग्रता भी बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपको समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए उनके गुरुजनों से सलाह मशवरा करें। आपकी माता जी के कोई पुरानी बीमारी उभरेगी, जो आपके लिए टेंशन बन सकती है, इसलिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे और विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। किसी सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जिससे आपकी जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपकी नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उसे भी आप दूर करने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। धन को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपति की भी प्राप्ति हो सकती हैं। आपको भाई- बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, इसलिए आप कोई भी पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें और यदि कहीं बाहर जाने की सोच रहे थे, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। किसी बात को लेकर आज आपका मन परेशान रहेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अपने परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके मन में यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, लेकिन वैवाहिक जीवन में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है, जिसके लिए आपको जीवनसाथी से मिलकर बातचीत करने की आवश्यकता है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी समय रहते पूरा करना होगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आपका कोई बैंक संबंधित काम लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है और आप किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, इसलिए आप अपनी आंखों और कान को खोलकर रखें। किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। यदि आप किसी काम को लेकर भटक रहे हैं, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर यदि लापरवाही दिखाएंगे, तो इसके लिए पिताजी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आय में बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी को धन उधार देने से बचें। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा, लेकिन आप अपनी सोच से कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ उठाएंगे। आपके दिखावे के कारण आपकी कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, जिनको लेकर आपके खर्चो भी बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उसके मिलने में समस्या आएगी, इसलिए आप अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने विरोधियों को भी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे और बचत करने की भी योजना बनाएंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है, नहीं तो बाद में उन्हें मुश्किलें आ सकती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...









