Google Analytics Meta Pixel शहीद शिरोमणि गैंदसिंह का 201वां शहादत दिवस, मुख्यमंत्री साय ने किया चौक का नामकरण - Ekhabri.com

शहीद शिरोमणि गैंदसिंह का 201वां शहादत दिवस, मुख्यमंत्री साय ने किया चौक का नामकरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महान जनजातीय क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

मुख्यमंत्री साय ने शहीद गैंदसिंह के सम्मान में नया रायपुर में चौक का नामकरण और उनकी मूर्ति स्थापना की घोषणा की। इसके अलावा, चंगोराभाटा स्थित समाज के सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, और बालोद, कांकेर और बस्तर जिलों में हल्बा समाज के सामाजिक केंद्रों के निर्माण के लिए प्रत्येक स्थान पर 10-10 लाख रुपये प्रदान किए जाने की घोषणा की। ग्राम कितूर में रंगमंच निर्माण और चपका बस्तर में श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की गई।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय धरती हमेशा वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि रही है। शहीद गैंदसिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ 1825 में शहादत दी और आदिवासी समाज ने आज़ादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 14 जनजातीय क्रांतियां हुईं, जिनमें वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधुर और शहीद गैंदसिंह जैसे महान नायकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नया रायपुर में स्थित ट्राइबल म्यूजियम का अवलोकन अवश्य करें, जिसमें छत्तीसगढ़ की सभी जनजातीय क्रांतियों का सचित्र विवरण और जानकारी उपलब्ध है।

 

 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आज देश के सर्वोच्च पद पर जनजातीय समाज की बेटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आसीन हैं और छत्तीसगढ़ में भी नेतृत्व जनजातीय समाज के हाथों में है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन हुआ, जो आज हजारों करोड़ रुपये के बजट के साथ जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा दे रहा है।

 

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की भी जानकारी दी और युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने बस्तर अंचल में नक्सलवाद को दूर करने के लिए सरकार और सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की।

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने शहीद गैंदसिंह के वीरतापूर्ण संघर्ष और छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *