रायपुर। 27 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर को रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित पुलिस महानिदेशकों एवं पुलिस महानिरीक्षकों (डीजीपी/आईजी) के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा।
इस सम्मेलन का उद्देश्य देश की प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने के लिए अब तक की प्रगति की समीक्षा के साथ ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण हेतु दूरदर्शी रणनीति तैयार करना है। सम्मेलन का विषय **विकसित भारत: सुरक्षा आयाम** निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा, पुलिसिंग में फोरेंसिक विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।
यह सम्मेलन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर खुले संवाद का एक प्रमुख मंच है। इसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिस बलों के कल्याण और आधुनिक तकनीकी प्रथाओं को साझा करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।
वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के प्रारूप में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत इसे देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले सम्मेलन गुवाहाटी, कच्छ का रण, हैदराबाद, टेकनपुर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में हो चुका है। इस श्रृंखला में इस वर्ष 60वां डीजीपी/आईजी सम्मेलन रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। इसके साथ ही गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा कुछ चयनित डीआईजी और एसपी भी नए और नवाचारी विचार प्रस्तुत करने के लिए सम्मिलित रहेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...