कांकेर पहुंचीं केंद्र की अतिरिक्त सचिव, मूक-बधिर बच्चों संग बिताया समय

रायपुर, 09 अक्टूबर 2025।भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव कैरेलिन खोंगवार देशमुख ने आज आकांक्षी जिला कांकेर का दौरा किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने मावा मोदोल कोचिंग संस्थान, सेंट्रल लाइब्रेरी, और शासकीय श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय का निरीक्षण किया।

अतिरिक्त सचिव ने कांकेर की सेंट्रल लाइब्रेरी का अवलोकन करते हुए वहां उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि इस तरह की पहलें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह लाइब्रेरी स्थानीय छात्रों को सीजी पीएससी, एसएससी, व्यापम जैसी परीक्षाओं की तैयारी में अध्ययन सामग्री और शांत वातावरण उपलब्ध कराती है। देशमुख ने राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए विजिटर्स रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर भी किए।

 

इसके बाद उन्होंने मावा मोदोल कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया। यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में आगे बढ़ाना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांकेर के युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर की सेवाओं में चयनित होकर जिले का नाम रोशन करें।

 

मूक-बधिर बच्चों के बीच पहुंचीं अतिरिक्त सचिव

 

अपने दौरे के दौरान देशमुख ग्राम कोदाभाट स्थित श्रवण एवं दृष्टि बाधितार्थ विशेष विद्यालय भी पहुंचीं। वहां बच्चों ने साइन लैंग्वेज में उनका स्वागत किया और अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग्स भेंट कीं। इस विद्यालय में 50 सीटें हैं, जिसमें वर्तमान में 45 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं — जिनमें 33 श्रवण बाधित और 12 दृष्टिबाधित बच्चे शामिल हैं।

 

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवासीय और भोजन सुविधा उपलब्ध है, साथ ही निकट भविष्य में स्मार्ट क्लासेस शुरू करने की योजना भी है।

 

अतिरिक्त सचिव देशमुख ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार

प्रयासरत हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *